{"_id":"6a2fc04886b0299578016e1e","slug":"secl-gevra-workers-halt-work-since-saturday-protesting-bansal-infra-for-wage-delays-esi-denial-safety-lapses-threats-submitted-memorandum-to-gm-demanding-action-korba-news-c-1-1-noi1487-4396347-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: SECL गेवरा में मजदूरों का आंदोलन तेज, लंबित मांगों को लेकर काम ठप, ठेकेदार पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: SECL गेवरा में मजदूरों का आंदोलन तेज, लंबित मांगों को लेकर काम ठप, ठेकेदार पर गंभीर आरोप
Mon, 15 Jun 2026 03:20 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:20 PM IST
सार
कोरबा के एसईसीएस गेवरा क्षेत्र में ठेकेदार कंपनी बंसल इंफ्रा के मजदूर शनिवार से काम बंद कर हड़ताल पर हैं। सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मजदूर हड़ताल पर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कार्यरत बंसल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर हड़ताल पर हैं। वे अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार से काम बंद कर बैठे हैं। सोमवार को मजदूरों ने एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की और प्रबंधन को लिखित शिकायत पत्र सौंपा। उनका कहना है कि समस्याओं का समाधान होने तक काम बंद रहेगा। मजदूरों ने कंपनी पर श्रम कानूनों के उल्लंघन के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पहला आरोप वेतन भुगतान में लगातार देरी का है।
विज्ञापन
इससे उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बच्चों की फीस और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। दूसरा आरोप कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) सुविधा न देने का है। वेतन से राशि कटने के बावजूद बीमा कार्ड नहीं दिए गए। बीमार पड़ने पर इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में घोर लापरवाही का आरोप भी है। मजदूरों के अनुसार सुरक्षा किट और जरूरी उपकरणों की भारी कमी है। दुर्घटना होने पर ठेकेदार जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर देता है। चौथा आरोप जबरन पूर्ण और अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर कराने का है। बिना वैध कारण मजदूरों पर दबाव बनाया जा रहा है।
सबसे गंभीर आरोप मानसिक दबाव और धमकी का है। शिकायत में कहा गया है कि अधिकार मांगने वाले मजदूरों को धमकाया जा रहा है। उन्हें काली सूची में डालकर भविष्य में काम न देने की धमकी दी जा रही है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल ने ठेकेदार की कार्यशैली की निंदा की। उन्होंने कहा कि संगठन मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करेगा। मजदूरों ने एसईसीएल प्रबंधन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा।