फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   SECL employee family had gone to attend wedding ceremony thieves stole goods worth lakhs of rupees in Korba

Korba: वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था एसईसीएल कर्मचारी का परिवार, चोरों ने पार किया लाखों रुपये का सामान

Sat, 18 May 2024 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 18 May 2024 06:16 PM IST
सार

वैवाहिक समारोह से यहां लौटने पर एसईसीएल कर्मचारी को इस बारे में जानकारी हुई। उसके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और मौके का जायजा लिया। 

विज्ञापन
SECL employee family had gone to attend wedding ceremony thieves stole goods worth lakhs of rupees in Korba
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सतनाम चौराहा के पास एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और नगदी रकम पार कर दी। वैवाहिक समारोह से यहां लौटने पर एसईसीएल कर्मचारी को इस बारे में जानकारी हुई। उसके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और मौके का जायजा लिया। 

विज्ञापन


साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की परियोजना में राममिलन यादव कर्मचारी हैं जो अपने परिवार के साथ मानिकपुर क्षेत्र के सतनाम चौराहा के पास निवासरत है। उसके रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम था जहां शामिल होने यादव और उसके परिवार नजदीकी गांव कनकी भादा गए हुए थे। पड़ोसियों ने फोन कर घटना क्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


राममिलन यादव ने बताया कि 17 तारीख शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे पड़ोसियों ने फोन कर सुबह जानकारी दिखाई उसका घर का तारा टूटा हुआ है जब घर जाकर देखा तो अंदर के चारों कमरे का ताला टूटा हुआ था वही किचन भी खुला हुआ मिला। दो अलमारी से लगभग ढाई लाख का सोना चांदी समेत नगदी रकम लेकर गए हैं चोरों ने तीन लाख का माल पार कर दिया है।मौके से 370 ग्राम चांदी के आभूषण और लगभग 10 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा 10  हजार नगद भी चोरों के द्वारा पार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते हैं मानिकपुर चौकी पुलिस अमर जायसवाल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की जहां परिजनों से पूछताछ करने के बाद चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया बांघा ने सेंट लेकर पड़ोसी के घर से होते हुए आसपास मोहल्ले में गया जिससे आसपास और बस्ती में रहने वाले कुछ युवकों पर संदेह है जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों को पड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है। मानिकपुर चौकी पुलिस इस मामले में जल्द ही आरोपियों तक पहुंचाने की बात कह रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed