फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Scrap dealer is buying junk from SECL employees

Korba: एसईसीएल कर्मचारियों से कबाड़ी खरीद रहा कबाड़, गाड़ी में लोहा ले जाकर बेचने का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Thu, 28 Aug 2025 01:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Aug 2025 01:45 PM IST
सार

वीडियो के आधार पर कबाड़ दुकान पर छापा मारा गया, कबाड़ दुकान के संचालक तनवीर कबाड़ी ने एसईसीएल के कर्मचारियों के द्वारा सामान बेचे जाने से इनकार किया और कबाड़ दुकान से मोटर और अन्य कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Scrap dealer is buying junk from SECL employees
कबाड़ बेचते एसईसीएल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक कबाड़ व्यवसायी की करतूत सामने आई है, जो एसईसीएल कर्मचारियों के साथ मिलकर चोरी के सामान को खरीद रहा है। कबाड़ी की दुकान मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाईपास मार्ग पर है। आरोप है कि कबाड़ी एसईसीएल कर्मियों से लोहे की प्लेट, स्क्रैप और एंगल खरीदता है और राताखार स्थित एक बड़े कबाड़ व्यापारी को चोरी का सामान बेचता है।

विज्ञापन


इससे पहले भी कबाड़ी पर पुलिस और नगर निगम ने कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद कबाड़ी के हौसले बुलंद हैं। कुछ दिन पहले मानिकपुर चौकी पुलिस ने राताखार स्थित कबाड़ दुकान से चोरी की बाइक बरामद की थी और कबाड़ व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब कबाड़ी के खिलाफ नए सबूत सामने आए हैं, जिसमें वह एसईसीएल कर्मियों से चोरी का सामान खरीदता हुआ पाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुड़ापार स्थित कबाड़ दुकान में एसईसीएल क्षेत्र कुसमुंडा, ढेलवाडीह, कुसमुंडा, गेवरा, रजगामार अन्य क्षेत्रों से भी कोरबा गाड़ियां आती हैं। इन क्षेत्रों से आने वाले कई गाड़ियों में कर्मचारी एसईसीएल का लोहा कबाड़ एक कबाड़ी के पास बेच रहे हैं। ऐसे ही वाहनों का वीडियो सामने आया, जहां हमने एक वीडियो सामने आने के बाद उसकी हड़ताल की तो पता चला कि कुछ दिन पहले एसईसीएल स्थित ढेलवाडीह से कुछ कर्मचारी आए हुए थे, जो कोरबा के सेंटर शॉप में गए हुए थे। जिनकी एंट्री भी रजिस्टर में है, वहीं गाड़ी कबाड़ दुकान के बाहर खड़ी हुई थी और लोहे की प्लेट बेची जा रही था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एसईसीएल रजगामार से एसईसीएल की गाड़ी में चार लोग आए हुए थे और मुड़ापार स्थित कबाड़ दुकान के बाहर वाहन खड़ा था और लोहा बेच रहा था। जब हमने वहां रुकने पर उसके चालक और कर्मचारियों से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह पहली बार आए हुए हैं। मानिकपुर चौकी पुलिस ने बताया कि मिले वीडियो के आधार पर कबाड़ दुकान पर छापा मारा गया, कबाड़ दुकान के संचालक तनवीर कबाड़ी ने एसईसीएल के कर्मचारियों के द्वारा सामान बेचे जाने से इनकार किया और कबाड़ दुकान से मोटर और अन्य कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की गई है।


वहीं एक तरफ जिले में कबाड़ का व्यवसाय बंद होने की बात कही जा रही है लेकिन दूसरी तरफ कबाड़ी चोरी का सामान खरीद रहे हैं। इस संबंध में एसईसीएल पीआरओ डॉ सनीश चंद्र  ने बताया कि क्षेत्रीय वर्कशॉप में सुरक्षा के इंतजाम हैं, जिससे कोई भी अनाधिकृत चीजें बाहर ना जा सकें तथापि इस प्रकरण की नियम के अनुसार जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उसपर नियमानुसार कारवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed