{"_id":"6af67ed288751059560e0e44","slug":"scorpio-crashes-into-tree-on-katghora-banki-road-overturns-50-meters-away-18-year-old-killed-one-critically-korba-news-c-1-1-noi1487-4929683-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 18 साल के रुपेश की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 18 साल के रुपेश की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर
Fri, 13 Nov 2026 12:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:18 PM IST
सार
दो युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर निकले थे, लेकिन रास्ते में एक दर्दनाक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में महज 18 साल के रुपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह घटना कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर इलाके में हुई। बताया गया कि स्कॉर्पियो में चालक समेत दो युवक सवार थे। तेज गति में गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दूसरे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान रुपेश पटेल निवासी चाकाबुड़ा के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान आर्यन गोड़ निवासी ग्राम बुंदेली के रूप में हुई है। दोनों युवकों की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले, सोमवार को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। यह घटना राजिम के टीला एनीकट में हुई थी। बताया गया कि परिवार दीपावली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही कार हादसे की शिकार हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि कार एक नदी में जा गिरी थी। जिसके कारण कार सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी के अलावा दो बच्चे शामिल थे।
मृतकों की पहचान पति शीतल साहू, पत्नी भारती साहू, 19 साल के बेटे विकाश और 21 साल की बेटी पुरवा के रूप में हुई थी। ये लोग पसौद गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल था।