फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   road accident in chhattisgarh; bike rider killed in car collision one injured in korba

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत: दोस्त के साथ ससुराल जा रहा था, एक साल पहले हुई थी शादी; मोड़ पर पलटी एसयूवी

Thu, 18 May 2023 06:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 18 May 2023 06:42 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि भजन सिंह के माता-पिता की करीब पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी तीन बहनें हैं। वह कंपनी में काम कर अपनी बहनों और परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है। 
 

विज्ञापन
road accident in chhattisgarh; bike rider killed in car collision one injured in korba
भजन सिंह कंवर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। बाइक सवार युवक अपने दोस्त के साथ ससुराल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक साल पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। वहीं दूसरा हादसे में अंधे मोड़ पर एक एसयूवी पलट गई। इससे उसमें सवार तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन




दोस्त के साथ जा रहा था ससुराल
जानकारी के मुताबिक, लेपरा पोड़ी उपरोड़ा निवासी भंजन सिंह कंवर (32) गंगानगर स्थित प्रगति कंस्ट्रक्शन में पोकलेन गाड़ी चलाता था। वह गुरुवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद अपने एक अन्य साथी के साथ हरदी बाजार ससुराल जाने के लिए बाइक पर निकला था। अभी वे कुछ दूर पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर के चलते दोनों सड़क पर गिर पड़े और भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पांच साल पहले हो चुकी थी माता-पिता की मौत
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। वहीं जांच के लिए संबंधित दीपका थाना को डायरी भेजी जाएगी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और कार दोनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि भजन सिंह के माता-पिता की करीब पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी तीन बहनें हैं। वह कंपनी में काम कर अपनी बहनों और परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार में कोई पुरुष नहीं बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अंधे मोड़ पर पलटकर कुएं में फंसी कार
वहीं दूसरा हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ। बिलासपुर से कोरबा आ रही एक तेज रफ्तार कार कटघोरा के पास हादसे का शिकार हो गई। कार कसनिया नर्सरी अंधे मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां हादसा हुआ, वहां एक कुआं भी है। कार घिसटते हुए कुंए के ऊपर फंस गई। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। इनमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed