{"_id":"65150e08a549a5978200a0ce","slug":"revenue-minister-jaisingh-agrawal-attended-the-lease-distribution-ceremony-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पट्टा वितरण समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पट्टा वितरण समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विपक्ष पर साधा निशाना
Thu, 28 Sep 2023 10:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:55 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले सरकार का आवासहीन लोगों को पट्टा वितरण के दावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव से ठीक पहले सरकार का आवासहीन लोगों को पट्टा वितरण के दावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। पट्टा वितरण को जहां कांग्रेस मास्टर कार्ड बनाकर आम लोगों के बीच ले जाना चाह रही है, वहीं भाजपा इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को लगातार घेरने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा विधानसभा से विधायक हैं, लिहाजा बुधवार को नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस कॉलोनी में आवासहीन लोगों को पट्टा वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पट्टा वितरण का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इसके साथ ही राजस्व मंत्री ने वार्ड क्रमांक 14 में विभिन्न मदों से 2 करोड़ 81 लाख रूपये के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री ने वार्डवासियों को पट्टा वितरण और विकास कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र के आवासहीनों को पट्टा प्रदान करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गरीबों, किसानों, पिछड़े लोगों की सरकार है। मंच से भाषण देने के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि आज से पट्टा बटना शुरू हो गया है, और अब ये दिन और रात बटेगा। जहां-जहां झुग्गी-झोपड़ी है, वहां एक-एक व्यक्ति को पट्टा मिलेगा। भाषण के दौरान ही उन्होंने विपक्ष का नाम लिये बगैर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कोई भी व्यक्ति तुमको बोले कि तुमको नहीं मिला? तुम्हारा नाम छूट गया? उसको लात मारकर भगा दो, बोलों भगो यहां से, तुम्हारी यहां कोई जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन