{"_id":"6a055d9a596faf7a560fb819","slug":"railway-poles-worth-rs42-lakh-stolen-history-sheeter-dharam-singh-rajput-and-accomplice-arrested-korba-news-c-1-1-noi1487-4280186-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: 42 लाख के रेलवे खंभे चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: 42 लाख के रेलवे खंभे चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Thu, 14 May 2026 11:47 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
korba
कोरबा के बांकीमोंगरा पुलिस ने सरकारी लोहे की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किराए की ट्रक लेकर गैस कटर से रेलवे विद्युत खंभे काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी धरम सिंह बदमाश है, जिसके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा ने बताया कि अनीश कुमार सिंह निवासी कटघोरा ने 17 फरवरी 2026 को लिखित आवेदन दिया था। आर एस इंफ्राप्रोजेक्ट्स कंपनी द्वारा सुराकछार से सेन्दुरगढ़ पसान तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन में ओवरहेड इलेक्ट्रिकल कार्य किया जा रहा था। कंपनी ने बांकी 04 नंबर बायपास रोड किनारे 444 नग रेलवे विद्युत खंभा डंप किया था। इनमें से 193 खंभे लगाए गए, 251 शेष थे। 04 फरवरी को मिलान पर सिर्फ 149 खंभे मिले। 102 नग विद्युत खंभों, कीमत 42 लाख 41 हजार 687 रुपये, को कोई अज्ञात चोर ले गए थे।
विज्ञापन
जांच में ट्रक वाहन स्वामी से पूछताछ की गई। पता चला कि धरम सिंह निवासी बांकीमोंगरा और राजा खान उर्फ फिरोज निवासी कुसमुंडा ने ट्रक को कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए किराए पर लिया था। दोनों ने ड्राइवर अशोक चौहान के साथ मिलकर बांकी 4 नंबर के पास से खंभों को गैस कटर से काटकर चोरी किया। पुलिस ने 140 नग रेलवे विद्युत खंभे के टुकड़े और घटना में प्रयुक्त ट्रक को हिंदुजा फाइनेंस कंपनी बिलासपुर से जब्त किया।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर आरोपी धरम सिंह और राजा खान को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया। धरम सिंह की निशानदेही पर गैस सिलेंडर और कटर जब्त किया गया। दोनों को न्यायालय कटघोरा में पेश कर उपजेल भेज दिया गया।