{"_id":"68f6262dda2461594105683e","slug":"raid-on-open-liquor-serving-and-korba-police-arrested-several-alcoholics-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम शराब परोसने पर छापा: कोरबा पुलिस ने कई शराबी पकड़े, आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठे कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम शराब परोसने पर छापा: कोरबा पुलिस ने कई शराबी पकड़े, आबकारी विभाग की चुप्पी पर उठे कई सवाल
Mon, 20 Oct 2025 05:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Oct 2025 05:38 PM IST
सार
कोरबा में शराब दुकान के पास ठेलों और दुकानों पर खुलेआम शराब पिलाने पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने छापा मारा। कई शराबी पकड़े गए तो कई भाग निकले। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीपी नगर स्थित शराब दुकान के आसपास ठेला और दुकानों में खुलेआम शराब पिला रहे दुकानदार और मदिरा प्रेमियों पर पुलिस ने कार्रवाई की, जहां रविवार की रात सीएसईबी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अलग-अलग जगह पर एक साथ छापामारा। पुलिस को आते देख कई मदिरा प्रेमी शराब पीते हुए पकड़े गए। वहीं कई मदिरा प्रेमी शराब की बोतल और डिस्पोजल लेकर भागते हुए नजर आए। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले खबर प्रकाशित किए जाने के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करने पहुंचे। लेकिन आबकारी विभाग की टीम अब तक नदारत रही और ऐसे ठेला और दुकान संचालकों पर मेहरबान नजर आ रही है। आबकारी के द्वारा कार्यवाही नहीं की जाने से कहीं न कहीं कई सवाल सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि खुले में शराब पी रहे शराबियों के खिलाफ और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर फिर से खुले में शराब पिलाते हैं तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिस तरह से खुले में लोग सरेआम शराब पी रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चे इस रास्ते से नहीं गुजर पाते। वहीं कई शराबियों के चलते सड़क हादसे भी इस मार्ग पर होते रहते हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस और आबकारी के द्वारा लगातार कार्रवाई की जानी चाहिए। टीपी नगर पर अंग्रेजी और देसी शराब दुकान संचालित है, जहां शराब दुकान खुलने समय स्थानीय व्यापारियों ने काफी विरोध किया था कि इस जगह पर शराब दुकान न खोली जाए लेकिन उसके विरोध के बावजूद भी दुकान खोली गई। जबकि टीपी नगर स्थित शराब दुकान पर शासकीय आहता नहीं होने के कारण शराब दुकान के बाहर खुले में शराब पीते नजर आते हैं। वहीं ठेला और दुकान संचालक इसका फायदा उठाते हैं और पानी डिस्पोजल और चखना बेचते हैं।