{"_id":"681c5d63955c19fb210b3b16","slug":"police-started-investigating-dead-body-found-in-railway-siding-pond-in-korba-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में सनसनी: रेलवे साइडिंग पोखरी में लाश से हड़कंप, रेस्क्यू टीम बुलाई; मौत की वजह टटोलने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में सनसनी: रेलवे साइडिंग पोखरी में लाश से हड़कंप, रेस्क्यू टीम बुलाई; मौत की वजह टटोलने में जुटी पुलिस
Thu, 08 May 2025 01:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 08 May 2025 01:00 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेलवे साइडिंग पोखरी में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव को निकालने का काम किया जा रहा है। शव दिखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
घटना स्ठल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में रेलवे साइडिंग पोखरी में मिली लाश की घटना पर पुलिस जांच में जुट गई है। शव जलकुंभी में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। संभावना है कि युवक मछली पकड़ने के दौरान हादसे का शिकार हुआ होगा। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह रेलवे स्टेशन सेकंड एंट्री रेलवे सेटिंग के पास पोखरी में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह 10:10 में जब यात्री ट्रेन कोरबा पहुंची। उसके बाद यात्री उतर कर पैदल सड़क से जा रहे थे। इस दौरान यात्रियों की नजर पोखरी पर पड़ी। जहां जलकुंभी में एक शव फंसा हुआ था। जहां देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। जहां मौनिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव की पहचान कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
शव पोखरी अंदर काफी दूर जलकुंभी पर फंसा हुआ था। जिसे निकल पाना काफी मुश्किल है। उसे निकालने के लिए जिला प्रशासन के नगर सेना के गोताखोर की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकलने का काम जारी है।
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। इसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव देखकर मृत की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। शव की पहचान के लिए आसपास लोगों को बुलाया जा रहा है। वहीं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
संभावना जताई जा रही है कि युवक मछली पकड़ने गया होगा। इस दौरान जलकुंभी में फंस गया होगा और उसकी मौके पर मौत हो गई होगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव की पहचान करने के बाद ही आगे की जांच कार्रवाई करने की बात कही है।