फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Police raid on illegally operating hookah bar action against seven influential people under COTPA Act in Korba

Korba: अवैध रुप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, सात रसूखदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई

Tue, 23 Jan 2024 09:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

कोरबा में साइबर सेल और सीएसईबी चौकी की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। शहर में अवैध रुप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी। रसूखदार 07 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई आरोपियों से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन
Police raid on illegally operating hookah bar action against seven influential people under COTPA Act in Korba
सात रसूखदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में साइबर सेल और सीएसईबी चौकी की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। शहर में अवैध रुप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी। रसूखदार 07 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई आरोपियों से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि टीपी नगर कोरबा में कुछ लोग भारी मात्रा में हुक्का बार का अवैध रुप से संचालन कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

कार्रवाई करने हेतु चौकी प्रभारी सीएसइबी और सायबर सेल टीम बनाकर छापेमारी कार्यवाही कि गई। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालान में साइबर सेल कोरबा प्रभारी रॉबिंसन गुड़िया एवं सायबर टीम के साथ चौकी प्रभारी सीएसइबी उप निरी. विनोद खाण्डे व टीम के द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना की तस्दीक मौके पर जाकर किया गया जो मौके पर कुल 07 लड़के हुक्का पीते मिले जो सम्पूर्ण कमरे में हुक्काबार जैसी स्थिति निर्मित कर संयुक्त रुप से भारी मात्रा में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद सेवन करते पाये गये, जिनसे पुछताछ करने पर अपना-अपना नाम हामीद मेमन, विकास ठाकुर, आयुष सिंह रिषभ अग्रवाल, प्रीतम साहू, ओएश मेमन एवं समीर सिंह बताऐ है, जिन्हे मौके पर इतनी भारी मात्रा में सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद का सेवन करने/कराने के संबंध में धारा 91 दं.प्र.सं. का नोटिस देकर वैध दस्तावेज / अनुज्ञप्ति की मांग किया गया।

विज्ञापन

 

 

जिनके द्वारा कोई लायसेंस नहीं होना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से हुक्का पीने का शीशा, तम्बाकू फ्लेवर जो अलग-अलग ब्रांड के अलग-अलग थे। जिसकी कीमत हजारों में आंकी गई है। शहर में और भी कैसे हुक्का बार जहां अवैध रूप से हुक्का का संचालन किया जाता है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर में कई ऐसे दुकान है कैफे जहां युवक अप धूम्रपान करते नजर आते हैं। शाम होते ही ऐसे युवक युवतियों की टोली शहर में घूमते नजर आते हैं। सार्क मुख्य रूप से निहारिका, मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवार बाईपास, और कहीं भी जगह जहां शाम होते ही जमावड़ा शुरू हो जाता है ऐसे लोगों पर भी पुलिस को नजर रखनी चाहिए और कार्यवाही करनी चाहिए ताकि शहर का वातावरण खराब न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed