फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   police called after killing young man on suspicion of witchcraft in korba

जहरीले तीर से युवक की हत्या: फिर खुद किया पुलिस को कॉल; पकड़ा गया तो बोला- जादू-टोना करता था, इसलिए मार दिया

Tue, 02 May 2023 07:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 02 May 2023 07:53 PM IST
सार

चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि जादू-टोने के चक्कर में प्रताप की हत्या की थी। उसे संदेह था कि प्रताप के जादू-टोना करने से उसके परिवार के सदस्य बीमार रहते हैं। इसके बाद जहर लगे तीर ओर कुल्हाड़ी से वार कर प्रताप को मार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
police called after killing young man on suspicion of witchcraft in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में युवक की हत्या के बाद हरदेव नदी किनारे मिली लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शव की सूचना देने वाला ही हत्या का आरोपी निकला। पुलिस ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवक जादू-टोना करता था। इसके चलते जहर लगे तीर और फिर कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जंगल में ही डेरा डाल रखा था। फिलहाल आरोपी के कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला मोरगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सागबाड़ी निवासी प्रताप गोंड़ (35) पुत्र लालमन गोंड़ का शव जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर हसदेव नदी के किनारे सोमवार को मिला था। मामले की सूचना प्रताप को गोद लेने वाले रामप्रसाद गोंड़ (75) और स्थानीय ग्रामीण शालिकराम ने पुलिस को दी। राम प्रसाद ने कुछ साल पहले ही प्रताप को गोद लिया था। पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक की तीर मारकर हत्या की गई है। शव के पास ही पुलिस को तीर-धनुष मिला था। कुल्हाड़ी से वार करने के भी निशान मिले थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया था कि वारदात वाले दिन से इलाके का एक व्यक्ति चरण धनुहार उर्फ घीवा लापता है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और पकड़ लिया। वह प्रताप के साथ मछली मारने जाता था। पूछताछ में चरण ने बताया कि गांव के ही शालिकराम को प्रताप पर संदेह था। उसे लगता है कि प्रताप जादू-टोना करता था। बताया जा रहा है कि शालिकराम ने ही पुलिस को शव मिलने की सूचना भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने शालिकराम को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed