फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   nagar nigam Chairman demands FIR for false post against pm modi in korba

Korba News: फेसबुक पर PM Modi के खिलाफ झूठे-एडिटेड पोस्ट, नगर निगम सभापति ने SP को दी शिकायत; एपस्टीन कनेक्शन

Tue, 10 Feb 2026 06:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 06:36 PM IST
सार

कोरबा में सोशल मीडिया पर फेसबुक आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरित्र पर गंभीर लांछन लगाने वाले झूठे पोस्ट को लेकर पुलिस ने शिकायत की गई है। नगर निगम सभापति ने एसपी से इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन
nagar nigam Chairman demands FIR for false post against pm modi in korba
पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत सौंपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरित्र पर लांछन लगाने और समाज में विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से कई अज्ञात आईडी से झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम कोरबा की सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। झूठे पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेफरी एपस्टीन का सहयोगी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 'राव साहब' नामक आईडी से प्रधानमंत्री के संपादित फोटो को एप्सटीन की फाइल में मोदी के नाम के साथ पोस्ट किया गया है। 'मलिक साहब' नामक आईडी से एक संपादित फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी की गई है। इसके अतिरिक्त, 'समाजवादी विचारधारा' नामक फेसबुक आईडी से बिना किसी तथ्य के प्रधानमंत्री पर किसी मानसी सोनी के शारीरिक शोषण करने और फिर उसे गायब करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के सम्मानित प्रधानमंत्री हैं। बिना किसी साक्ष्य के उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाने से नागरिकों में प्रधानमंत्री के प्रति असम्मान, नाराजगी और घृणा उत्पन्न हो रही है, जिसके लिए वे फेसबुक सीईओ को जिम्मेदार ठहराती हैं। यह कृत्य कोरबा शहर और राज्य के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक माहौल को खराब करने का एक प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के फोटो को संपादित कर झूठे समाचारों में इस्तेमाल करना, अभद्र और घृणित पोस्ट प्रसारित करना, और उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश रचना भारतीय न्याय संहिता के तहत एक गंभीर आपराधिक कृत्य है। सभापति ठाकुर ने फेसबुक के सीईओ इंडिया अजित मोहन को इसके लिए प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


नूतन सिंह ठाकुर के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले ने भी पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा ने शिकायत पर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed