{"_id":"666d1324ddad87c1b304fe82","slug":"people-are-facing-problems-due-to-lack-of-electricity-in-korba-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: तूफान में गिरे बिजली के खंभे, टूटे तार; भीषण गर्मी में हुआ जीना मुहाल, कलेक्ट्रेट कूच करेंगे नाराज लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: तूफान में गिरे बिजली के खंभे, टूटे तार; भीषण गर्मी में हुआ जीना मुहाल, कलेक्ट्रेट कूच करेंगे नाराज लोग
Sat, 15 Jun 2024 09:36 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 15 Jun 2024 09:36 AM IST
सार
गुरुवार को तेज आंधी-तूफान ने तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुवार को तेज आंधी-तूफान ने विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर आ गिरे। जिससे कई बिजली के खंभे टूट गए। भीषण गर्मी में बिजली न होने की वजह से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
26 घंटे बाद किसी तरह लाइन चालू की गई लेकिन आधा घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर केबल जल गया। जिसकी वजह से लगातार दूसरे दिन शुक्रवार रात को भी 10 हजार से अधिक ग्रामीणों रातभर जागना पड़ा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं शासन प्रशासन की उदासीनता से निराश एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कूच करने का मन बनाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के तुमान फीडर में गुरुवार की शाम तेज आंधी तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। यहां गुरुवार शाम पांच बजे से बिजली प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि बरपाली, तुमान फीडर में उच्च अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं। विद्युत वितरण केंद्र बरपाली में पदस्थ अधिकारी लोगों के फोन तक नहीं उठाते। उन्हें जब कहीं बिजली खराब होने की सूचना दी जाती है तो वे इसे भी अनसुना कर देते हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन