{"_id":"687d176b6629270e72062243","slug":"onc-bar-has-become-place-of-debauchery-for-rich-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ओएनसी बार बना रईसजादों की अय्याशी का अड्डा, नशे में धुत युवक और युवती के वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ओएनसी बार बना रईसजादों की अय्याशी का अड्डा, नशे में धुत युवक और युवती के वीडियो वायरल
Sun, 20 Jul 2025 09:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:51 PM IST
सार
शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस इन रईसजादों पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रही है। क्या प्रभावशाली परिवारों के दबाव में पुलिस कठोर कार्रवाई से बच रही है? लोगों का मानना है कि जब तक इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक शहर में ऐसी अराजकता और असुरक्षा बनी रहेगी।
विज्ञापन
खुलेआम रईसजादों की अय्याशी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कोरबा में पाम मॉल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार ओएनसी बार के अंदर रईसजादों की अय्याशी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कुछ युवा नशे में धुत होकर बार से बाहर निकलते दिख रहे हैं, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 11:45 बजे पाम मॉल के बाहर अय्याशी चल रही है, जहां कुछ युवतियां नशे की हालत में सड़क पर दौड़ती हुई नजर आईं। इसके अलावा मॉल का सुरक्षाकर्मी और एक व्यवसाई है, मॉल के बाहर खुलेआम सड़क किनारे शराब पीते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि व्यवसायी आर्यन राय 27 वर्षीय नमन बिहार मानिकपुर चौकी क्षेत्र का रहने वाला है, वहीं सुरक्षा कर्मी आशीष सिंह 34 वर्षीय सेक्टर 5 बालकों का रहने वाला है। दोनों शराब के नशे में धुत थे और सरेआम शराब का सेवन कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ कर सीएसईबी चौकी पुलिस लेकर आई और कार्रवाई की गई। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पेट्रोलिंग के दौरान दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पाम मॉल के बाहर कुछ लोगों को शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसके बावजूद, शहर के रईसजादों पर पुलिस की कथित नरम कार्रवाई से आम जनता में निराशा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये युवा अक्सर रात में शराब के नशे में गाड़ी चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और आम लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लगी रहती है।
शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस इन रईसजादों पर लगाम क्यों नहीं लगा पा रही है। क्या प्रभावशाली परिवारों के दबाव में पुलिस कठोर कार्रवाई से बच रही है? लोगों का मानना है कि जब तक इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक शहर में ऐसी अराजकता और असुरक्षा बनी रहेगी।
सुरक्षाकर्मी भी नशे में, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
इसी बीच, एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुरक्षाकर्मी भी नशे में धुत होकर ड्यूटी करते दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सीएसईबी पुलिस तुरंत हरकत में आई और शराब का सेवन कर रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। इस कार्रवाई में कुछ ऐसे लोग भी थे जो पुलिस को देखकर भी डरे नहीं और शराब पीते रहे, लेकिन सीएसईबी पुलिस ने उन्हें सख्ती से सबक सिखाया।
इस वायरल वीडियो और घटनाओं ने एक बार फिर कानून के समक्ष समानता के सिद्धांत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह देखना होगा कि इन नए खुलासों के बाद पुलिस प्रशासन इन रईसजादों पर लगाम लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।