कोरबा: स्कूल के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा, दलाल के अवैध कब्जे पर प्रशासन की कार्रवाई, कब्जाधारियों में हड़कंप
कोरबा में नगर निगम क्षेत्र के कई ऐसे जमीन है जहां पर जमीन दलालों की नजर पड़ी हुई है कई जगहों पर प्लाट काट कर बेच रहे हैं तो कई जगह पर कब्जा का खेल चल रहा है ऐसे ही कब्जा धारीयो पर नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की गई।
विस्तार
कोरबा में नगर निगम क्षेत्र के कई ऐसे जमीन है जहां पर जमीन दलालों की नजर पड़ी हुई है कई जगहों पर प्लाट काट कर बेच रहे हैं तो कई जगह पर कब्जा का खेल चल रहा है ऐसे ही कब्जा धारीयो पर नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की गई। पहली कार्रवाई नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 रिसदा डैम की पागल बालको क्षेत्र में शासकीय भूमि पर लगभग 50 डिसमिल अवैध रूप से कब्जा किया गया था बताया जा रहा है कि त्रिवेणी भास्कर नामक व्यक्ति के द्वारा इस जमीन पर लंबे चौड़े क्षेत्र में बाउंड्री वॉल तैयार कर स्कूल खोले जाने की आड पर कब्जा किया गया था जहां नगर निगम को शिकायत मिली थी कि त्रिवेणी भास्कर के द्वारा सरकारी जमीन पर और भी अतिक्रमण करने की तैयारी में है जिसके शिकायत पर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बाउंड्री वॉल को तोड़ने की कार्रवाई की गई जहां जेसीबी मशीन से ढहाया गया।
कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जाधारी त्रिवेणी भास्कर कार्यवाही को लेकर विरोध जरूर किया गया लेकिन किसी तरह का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस कार्यवाही के दौरान तहसीलदार दीपक पटेल और नगर निगम अतिक्रमण की टीम मौके पर मौजूद रही। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र के कोरबा प्रवेश द्वार सीतामढ़ी इमलीडुग्गू वार्ड नंबर 9 गौ माता चौक के पास अवैध कब्जाधारियों के द्वारा दुकान और मकान के नाम पर कब्जा किया जा रहा था लगातार आसपास छोटे-बड़े पेड़ को काटकर मकान और दुकान तैयार किया जा रहे थे इसकी शिकायत पर नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम तोड़ू दस्त की टीम गौ माता चौक के पास लगभग आधा दर्शन कब्जा धारीयो के खिलाफ कार्रवाई की।
बता जा रहा है कि कब्जाधारी आसपास के रहने वाले हैं जो कब्जा कर बेस कीमती जमीन पर कब्जा करने की फिराक में थे। इससे पहले भी कई कब्जाधारी को द्वारा इस क्षेत्र में कब्जा किया जा चुका है और आगे भी कब्ज का खेल जारी है ऐसे लोगों पर नजर रखकर संबंधी विभाग को कार्यवाही करने की जरूरत है।