फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Newborn baby dies due to lack of oxygen woman husband makes allegations hospital denies in Korba

कोरबा: ऑक्सीजन की कमी से नवजात बच्चे की मौत, महिला के पति ने आरोप लगाए, अस्पताल ने किया खारिज

Fri, 17 Oct 2025 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रसूता किरण विश्वकर्मा का प्रसव किसी तरह संपन्न हो गया लेकिन उसके द्वारा जन्मे नवजात की मौत हो गई। किरण के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Newborn baby dies due to lack of oxygen woman husband makes allegations hospital denies in Korba
ऑक्सीजन की कमी से नवजात बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रसूता किरण विश्वकर्मा  का प्रसव किसी तरह संपन्न हो गया लेकिन उसके द्वारा जन्मे नवजात की मौत हो गई। किरण के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है जबकि अस्पताल के डॉक्टर में इस प्रकार के आरोप को खारिज किया।  ntpc जैलगांव अयोध्या के रहने वाले आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि दोपहर को वह गर्भवती पत्नी किरण को अस्पताल लेकर आया था। बाद किरण को कोरबा रेफर किया गया था। यहां पर प्रसव में समस्या होने पर उपेक्षा की गई।

विज्ञापन


आशीष विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान बच्चेदानी नहीं खुलने की बात कहते हुए जबरदस्ती बच्चेदानी में हाथ डालकर खोला गया और जिसके चलते इलाज में लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है। प्रसव का जो तारीख था वह काफी आगे बढ़ चुका था इसलिए उसे भर्ती कराया गया था। आशीष विश्वकर्मा ने बताया कि उसके एक 12 साल का बच्चा है और दूसरा 10 साल का वहीं तीसरा बच्चे का जन्म होने से पहले उसकी मौत हो गई कहीं ना कहीं इलाज में लापरवाही की गई है जिससे चलते यह घटना सामने आई। जबकि जिला मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर आदित्य सिसोदिया ने बताया कि प्रबंधन का कहना है कि किरण के दो प्रसव पहले भी सामान्य हुए थे इसलिए तीसरी प्रसव को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए थी। लेबर रूम में टीम ने महसूस किया कि प्रसव के दौरान किरण के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा था इससे दिक्कत हुई। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि इस वजह से बच्चेदानी में खतरा हुआ जब तक हम ऑपरेशन की तैयारी करते, बच्चा डिलीवर हो गया था। पूरे मामले में ऑक्सीजन की कमी से बच्चे की मौत हुई है। जिस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका कोई आधार नहीं है। इससे पहले भी अस्पतालों में मरीजों की स्थिति बिगड़ने और अन्य हालात उत्पन्न होने पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला होता ही है। किरण विश्वकर्मा के बच्चे की मौत के बाद आगे क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं इसका सभी को इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed