Korba: टोनही होने के शक में पड़ोसी पर बसूला से हमला, हत्या के बाद आरोपी फरार, पुलिस को रामकुमार की तलाश
रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें रामकुमार ने इतवार सिंह पर हमला कर दिया। रामकुमार के हमले से इतवार सिंह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोप की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में पत्नी की मौत से आहत पति ने टोनही होने के संदेह पर पड़ोसी के घर धावा बोल दिया। उसने दंपत्ती से गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बसूला से हमला कर दिया। उसके हमले से गंभीर चोंट लगने पर पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद फरार आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।
घटना जिले के सरहदी थाना पसान अंतर्गत ग्राम सिर्री की है। गांव में रामकुमार गोंड़ 40 वर्ष निवास करता था। उसकी पत्नी जयकुंवर आए दिन बीमार रहती थी। करीब एक माह पहले बीमारी से जयकुंवर की मौत हो गई। रामकुमार को पड़ोस में रहने वाले इतवार सिंह गोंड़ 35 वर्ष और उसकी पत्नी आशा बाई पर टोनही होने का संदेह करता था। उसे शक था कि उनकी टोना जादू के कारण जयकुंवर की मौत हुई है। वह दंपत्ती से बदला लेने की ठान मौके की तलाश कर रहा था। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें रामकुमार ने इतवार सिंह पर हमला कर दिया। रामकुमार के हमले से इतवार सिंह की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोप की तलाश में जुटी है।