फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   murder in chhattisgarh; tribal boy beaten to death in chhattisgarh korba

पीट-पीटकर आदिवासी लड़के की हत्या: कोरबा में दोस्तों के साथ घूमने गया था, चेहरे और गुप्तांग पर किया गया वार

Thu, 23 Mar 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 23 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

करतला थाने में पदस्थ एएसआई अनिल खाण्डे ने बताया कि अभी शिकायत नही मिली है प्रभारी अवकाश पर है। दूसरी ओर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत दास महंत ने कहा कि मारपीट से ही किशोर की मौत हुई है। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

विज्ञापन
murder in chhattisgarh; tribal boy beaten to death in chhattisgarh korba
बीरेंद्र मंझवार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 16 साल के एक आदिवासी लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। लड़का अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था। इस दौरान गांव के ही कुछ लड़कों ने उस पर हमला कर दिया और चेहरे व गुप्तांग पर लात-घूंसों से वार किया। हालांकि हत्या का कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने गए, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक शिकायत ही नहीं मिली है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

murder in chhattisgarh; tribal boy beaten to death in chhattisgarh korba
अपने एकलौते बेटे की फोटो लिए बीरेंद्र के माता-पिता। - फोटो : संवाद

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन के ग्राम नकटीखार निवासी बीरेंद्र मंझवार (16) पुत्र  अवधराम मंझवार नौ मार्च की शाम अपने दोस्त सुंदर मंझवार के साथ बाइक से निकला था। दोनों किसी काम से करतला के केराकछार गए थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने बीरेंद्र से बुरी तरह से मारपीट की। इसके चलते उसके चेहरे, गुप्तांग और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लग गई। वारदात के बाद बीरेंद्र घर लौट आया। अगले दिन उसकी हालत देख परिजन अस्पताल ले गए। वहां से रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बीरेंद्र घटना वाली रात करीब 11 बजे घर पहुंचा था। इसके बाद अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो उसे देखने कमरे में गए। चेहरा खून से लथपथ था। कंबल उठाकर देखा तो पूरे शरीर में खून लगा था। गुप्तांग और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसी समय उसे अस्पताल ले गए थे। पिता अवधराम ने बताया कि उसे जानकारी मिली है कि केराकछार के लड़कों ने उसे बेहरहमी से पीटा था। सुंदर किसी तरह जान बचा कर भागा है।

विज्ञापन

murder in chhattisgarh; tribal boy beaten to death in chhattisgarh korba
करतला थाना, कोरबा। - फोटो : संवाद

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में लिखवाने का प्रयास किया, लेकिन उन लोगों को करतला भेज दिया गया अबतक कहीं शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वहीं करतला थाने में पदस्थ एएसआई अनिल खाण्डे ने बताया कि अभी शिकायत नही मिली है प्रभारी अवकाश पर है। दूसरी ओर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत दास महंत ने कहा कि मारपीट से ही किशोर की मौत हुई है। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed