फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Municipal Corporation launched anti-encroachment campaign woman protested in Korba

Korba: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान, महिला ने किया विरोध JCB के सामने बैठी, आत्महत्या की दी धमकी

Sat, 13 Jan 2024 03:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

मुख्य सड़क के किनारे सब्जी दुकान लगाकार यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सब्जी विक्रेताओं को नगर निगम की टीम ने बुधवारी बाजार के भीतर व्यवस्थित कर दिया है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation launched anti-encroachment campaign woman protested in Korba
महिला ने किया विरोध JCB के सामने बैठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर के वीआईपी मुख्य मार्ग बुधवारी बाजार और आसपास मुख्य सड़क के किनारे अतिक्रमण कर दुकानदारी लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं पर नगर निगम और पुलिस की टीम संयुक्त कार्रवाई करने पहुची जहां उन्हें शुरू में काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 

बुधवारी मुख्य मार्ग पर कार्रवाई के दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। घर ले बाहर अतिरिक्त अतिक्रमण कर दुकान बनाया जा रहा था जिसे तोड़ू दस्तक टीम तोड़ने पहुंची हुई थी जहां महिला जेसीबी मशीन के नीचे बैठ गई। महिला का तमाशा घंटों तक चलता रहा। महिला पुलिस स्टाफ को बुलाकर उसे हटाया गया और अतिक्रमण ढहाया गया।

विज्ञापन

 

 

इसके बाद नगर निगम की टीम ने बुधवारी बाजार कार्रवाई करने पहुंची। सब्जी विक्रेताओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी लिहाजा नगर निगम की टीम शनिवार को बुधवारी पहुंची कार्रवाई करते हुए सब्जी विक्रेताओं को बाजार के भीतर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मुख्य सड़क के किनारे सब्जी दुकान लगाकार यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सब्जी विक्रेताओं को नगर निगम की टीम ने बुधवारी बाजार के भीतर व्यवस्थित कर दिया है। नगर निगम के पास पिछले लंबे समय से शिकायत आ रही थी, जिसके आधार पर शनिवार की नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाजार के भीतर शिफ्ट करवा दिया। इस दौरान मौके पर काफी विवाद की स्थिती भी निर्मित हुई।

 

नगर निगम के तोड़ू दस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया,कि सब्जी विक्रेताओं के कारण स्थिती काफी गंभीर हो गई थी। सड़क पर दुकानदारी के कारण लोगों को चलने में काफी समस्याएं हो रही थी। हादसों की आशंका भी काफी बढ़ गई थी,लिहाजा यह कार्रवाई की गई है। नगर निगम की टीम ने इससे पहले भी कई बार कार्रवाई की थी बावजूद इसके सब्जी विक्रेता फिर से सड़क पर अपनी दुकानदारी शुरु कर देते थे। देखने वाली बात होगी कि इस कार्रवाई के बाद व्यवस्था सुधर पाती है कि नहीं।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed