Korba: सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने किया नामंकन, पूर्व सीएम समेत कई दिग्गज रहे मौजूद
कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
विस्तार
कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मंगलवार की दोपहर शुभ मुहूर्त में वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस दौरान उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ ही दीपक बैज भी मौके पर मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चुनाव में जीत का दावा किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरबा लोकसभा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करने पहुंचे हुए हैं और निश्चित ही आने वाले समय में इसका अच्छा रिजल्ट सामने आएगा रही भाजपा की बात लोग चला हुआ महसूस कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें जरुर बताएगी बीजेपी 11 से 11 सीट में जीतने का दावा कर रही है उनकी चले तो 12 सीट जीत सकते हैं।
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महंत ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं पर भरोसा है और निश्चित ही वह जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं आने वाला समय में निश्चित ही इसका परिणाम अच्छा रहेगा।
कोरबा लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के नामांकन दाखिले के दौरान कोरबा पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज कांग्रेस के जीत के प्रति काफी आश्वस्त नजर आए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा,कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती है इस कारण 11 में से तीन प्रत्याशी महिलाओं को बनाया गया है। कवासी लखमा के बयान को लेकर उन्होंने कहा,कि वे कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता है और चुनाव प्रचार के दौरान जो वो बयान देते हैं,उन्हें विपक्ष तोड़-मरोड़ कर पेश करता है। कोरबा पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज,कवासी लखमा को बताया पार्टी का फायर ब्रांड नेता