फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Money demanded in the name of Prime Minister Housing Scheme in Korba

बाबू ने मांगा कमीशन: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसा मांगा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, जानें

Wed, 04 Sep 2024 09:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 09:38 PM IST
सार

कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर के लिए कमीशन देना होगा।वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Money demanded in the name of Prime Minister Housing Scheme in Korba
कमीश्न मांगने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने हर परिवार को सिर छिपाने के लिए छत मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। इस योजना को कुछ लोगों ने कमाई का जरिया बना लिया है। जिसमें अफसरों की भूमिका भी कम नहीं है।  
विज्ञापन


इसका खुलासा कमीशन मांगने हितग्राही के रोजगार सहायक का घर कमीशन मांगने वाला वीडियो वायरल हो गया है। वायरल रोजगार वीडियो में अफसरहितग्राही के घर सहायक पहुंचे। रकम लगने की बात अफसर से कहते सुनाई दे रहा है। वीडियो में कोरबा विकासखंड के रकम को विभाग के ही किसी अफसर को देने की बात कह रहा है। 
विज्ञापन


मामला ग्राम पंचायत श्यांग का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। जिसकी पहचान श्यांग के रोजगार सहायक के रूप में हुई है। उसके और महिला हितग्राही के देवर के बीच प्रधानमंत्री आवास के एवज में हुए लेनदेन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। जिसमें हितग्राही का देवर बार-बार रकम मांगे जाने को लेकर एतराज जता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार सहायक हितग्राही द्वारा मकान बनाने में असमर्थता जाहिर करने पर रकम लेने की बात कह रहा है। वह हितग्राही से लिए रकम को विभाग की ही किसी अफसर को देने की बात कह रहा है। बातचीत के दौरान युवक रोजगार सहायक को अफसर से बात कराने कहता है। उसके कहने पर रोजगार सहायक ने भी मोबाइल काल कर अफसर से बातचीत करा दिया।


युवक और अफसर के बीच हो रही जो बातें सुनाई दे रही है। उससे साफ है कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दरअसल, अफसर खुद ही किश्तों के बारे में बता रहा है। युवक द्वारा 25 हजार रुपए पहले और फिर दूसरी बार 10 हजार मांगे जाने की बात कही जा रही है। इस पर भी अफसर दफ्तर खर्च के रूप में रकम देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि मामले को संज्ञान में दिया गया है। अब इस मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed