फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Man arrested for cheating five lakhs on the pretext of job

Korba: नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ऐंठे, पुलिस की वर्दी पहन लोगों को बनाता था ठगी का शिकार; आरोपी दबोचा

Mon, 22 May 2023 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 May 2023 12:18 PM IST
सार

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

विज्ञापन
Man arrested for cheating five lakhs on the pretext of job
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी का वास्तविक नाम कृष्णा यादव है,जिसने अपना नाम बदलकर पंडरीपानी गांव में रहने वाले व्यक्ति को ठगी का शिकार बनाया था। मामले की शिकायत होने के बाद पुलिस सिविल ड्रेस में ठग के पास पहुंची जहां आरोपी पुलिस की वर्दी में किसी और अपना शिकार बनाने के प्रयास में निकला था। आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस की पकड़ में मौजूद यह व्यक्ति को आम आदमी नहीं है। खुद को पुलिस आरक्षक बताने वाले इस व्यक्ति का असली नाम कृष्णा यादव है,जिसने खुद को नाम बदलकर उस व्यक्ति को लाखों का चूना लगाया जिसने इसे अपने रिश्तेदार बनाने का प्रयास किया। 42 साल वर्षीय इस व्यक्ति ने खुद का नाम बदलकर राजू पटेल कर लिया फिर ग्राम पंडरीपानी में निवासी सोनसाय पटेल नामक व्यक्ति को झांसे में लिया और खुद की शादी के लिए लड़की तलाशने के लिए पेशकश की। वर्दी में देख सोनसाय भी कृष्णा के झांसे में आ गया और अपनी साली का रिश्ता तय कर दिया। इस दौरान उसने अपनी उम्र 24 वर्ष बताई। रिश्ता तय होने के बाद कृष्णा ने सोनसाय को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पांच लाख रुपए ठग लिए। पैसे देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तब उसने कृष्णा से पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने की स्थिती में उसने पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


सोनसाय पटेल ने बताया कि जब भी आरोपी घर आता तब वर्दी में आता और खुद को आरक्षक पद पर पदस्थ और ऊंची पहुंच बताता है किसी विभाग में सरकारी चालक के पदस्थ नौकरी लगाने के नाम पर पांच लाख रुपए ले लिया जिसके बाद उसका नंबर बंद आने लगा तब उसे लगा कि वह ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन में पदस्थ एएसआई आरपी गुप्ता ने बताया कि फर्जी पुलिस के संबंध में असली पुलिस के पास जब शिकायत पहुंची तब आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। आरोपी का फोन नंबर मिलाया गया तब उसकी मौजूदगी ग्राम तिलकेजा में होना पाया गया। तत्काल पुलिस सिविल ड्रेस में आरोपी के पास पहुंची जहां वह पुलिस की वर्दी में किसी को ठगने के प्रयास में निकल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed