फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   loss of lakhs due to fire in transformer factory in korba

ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग: चार दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का माल जलकर खाक

Sun, 12 Feb 2023 03:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 03:34 PM IST
सार

ट्रांसफार्मर टर्मिनेटर में काम होने के बाद उसकी चार्जिंग हो रही थी। इसी दौरान हीट होने से अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां धुआं भरने लगा तो अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि चार दमकलों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
loss of lakhs due to fire in transformer factory in korba
ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार देर रात एक ट्रांसफार्मर फैक्ट्री में आग लग गई। इस दौरान कुछ कर्मचारी अंदर ही काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली सप्लाई बंद कराकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा तमाम सामान जलकर खाक हो चुका था। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, खरमोरा के इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवीण मिश्रा की एटूजेड नामसे ट्रांसफार्मर फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वहां हाईवोल्टेज ट्रांसफार्मर में सुधार का काम चल रहा था। ट्रांसफार्मर टर्मिनेटर में काम होने के बाद उसकी चार्जिंग हो रही थी। इसी दौरान हीट होने से अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां धुआं भरने लगा तो अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक मैकेनिक वहां काम कर रहा था, जिसकी चौकीदार ने जान बचाई और बाहर निकाल कर लाया। 
विज्ञापन




आग लगने से फैक्ट्री में रखे ट्रांसफार्मर समेत सामान जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही नगर सेना और सीएसईबी की दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। विद्युत वितरण व्यवस्था को ठप कर आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री आरपी नगर निवासी प्रवीण मिश्रा की है, जिन्हें इस घटना में लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि चार दमकलों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed