फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Lawyer arrested for threatening by posing as IPS in Korba

Korba News: IPS बनकर धमकाने वाला वकील गिरफ्तार, हादसे के मामले में झूठा बयान देने का युवक पर बना रहा था दबाव

Fri, 14 Jul 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

कोरबा में पुलिस ने एक वकील को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वकील ट्रेनी आईपीएस बनकर एक युवक पर झूठा बयान देने का दबाव बना रहा था। संदेह होने पर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। 

विज्ञापन
Lawyer arrested for threatening by posing as IPS in Korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने एक वकील को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वकील ट्रेनी आईपीएस बनकर एक युवक पर झूठा बयान देने का दबाव बना रहा था। संदेह होने पर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी वकील को शुक्रवार को पकड़ लिया। पकड़ा गया वकील कटघोरा कोर्ट में प्रैक्टिस करता है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा के पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र निवासी राजेश दास ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ साल पहले वह दीपिका स्थित निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। जहां कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसे लेकर उसके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि वह सीएसपी बोल रहा है। साथ ही कहा कि राजेश को दीपका थाने में जाकर पदस्थ एएसआई अनिल खांडेकर के पास अपनी कंपनी के वाहन नंबर सहित बयान दर्ज कराना है। ऐसा नहीं किया तो ठीक नहीं होगा। 
विज्ञापन


राजेश ने पुलिस को बताया कि इस मामले को लेकर उसके पास कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि वह संतोष अग्रवाल की कंपनी में काम कर चुका था। राजेश ने बताया कि सीएसपी के नाम से फोन आने पर वह परेशान जरूर हुआ, लेकिन फिर उसे संदेह हुआ तो वह पुलिस के पास मामला दर्ज कराने के लिए आ गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी वकील दीपिका निवासी अजय साहू तक पहुंच गई। उससे पूछताछ में सारा मामला सामने आ गया। वह युवक पर झूठा बयान देने का दबाव बना रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed