{"_id":"645cec38924a06eb93011f76","slug":"laborer-killed-six-injured-in-bee-attack-in-korba-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मधुमक्खियों का हमला: छत पर काम कर रहे मजदूर की 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मधुमक्खियों का हमला: छत पर काम कर रहे मजदूर की 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत, आधा दर्जन घायल
Thu, 11 May 2023 06:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 May 2023 06:53 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी मधुमक्खियों का झुंड गोपाल को डंक मारता रहा। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ तौर पर देखे जा सकते है। मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर और घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते मजदूर के परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को एक मजूदर की मधुमक्खी के हमले से मौत हो गई। मजदूर एक स्कूल की छत पर काम कर रहा था। इस दौरान 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में छह मजदूर घायल भी हुए हैं। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोसाबाड़ी के पास संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल की छत पर गुरुवार को आठ-नौ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से फोकटपारा निवासी मजदूर गोपाल जलतारे अनियंत्रित हो गया और सीध 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। इसके चलते उसके सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा। आनन-फानन में सहकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी मधुमक्खियों का झुंड गोपाल को डंक मारता रहा। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ तौर पर देखे जा सकते है। छत पर ईश्वर प्रसाद कहरा, पवन कुमार, केशव सिंह मजदूर समेत लगभग 8 से 9 लोग काम कर रहे थे। ईश्वर प्रसाद बताया कि मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर और घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं गोपाल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन