फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Labor organization met SP and expressed concern over increase in crime

Korba News: एसपी से मिले श्रमिक संगठन, मानिकपुर क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर जताई चिंता

Fri, 12 Jan 2024 10:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Jan 2024 10:03 AM IST
सार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की मानिकपुर परियोजना के अलावा रेजिडेंशियल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी से लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि मानिकपुर पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Labor organization met SP and expressed concern over increase in crime
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की मानिकपुर परियोजना के अलावा रेजिडेंशियल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी से लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि मानिकपुर पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसईसीएल के श्रमिक संगठन ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने के साथ चर्चा की और ज्ञापन भी सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों को आश्वासन दिया है कि अपराध की रोकथाम पर जरूर कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र में जॉइंट कंसीडरिंग कमेटी के सदस्यों ने मानिकपुर परियोजना के साथ-साथ कर्मचारियों के आवासीय परिसर में लगातार हो रही चोरी पर चिंता जताई है। खदान में मौजूद संसाधन के अलावा लोगों के आवास से चोरी हो रही है। संगठित तरीके से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह यहां पर काम कर रहा है। पिछले काफी समय से ऐसी घटनाएं यहां पर होने से हर कोई चिंतित है। श्रमिक नेता मोहन सिंह प्रधान ने बताया कि इन सब बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है। मानिकपुर पुलिस की भूमिका को लेकर भी अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन


मोहन प्रधान ने बताया कि खदान में डीजल और कोयला चोर गिरोह सक्रिय है जो लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रखे हैं चोरों में आते हैं और चोरी की घटना का अंजाम देते हैं विरोध करने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को डराया धमकाया भी जाता है ऐसे में वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसके मद्दे नजर सभी श्रमिक संगठन के प्रमुख एसपी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया गया। श्रमिक नेताओं से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके रहते अपराधों को बढ़ाने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed