फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba young man who reached Korba from Chandigarh cut his hand vein

Korba: चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे युवक ने काटी हाथ की नस, प्रेमिका से मुलाकात नहीं होने से आहत था शख्स

Fri, 06 Jan 2023 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 06 Jan 2023 07:43 PM IST
सार

प्रदीप ने बताया कि वो कोरबा घूमने आया हुआ था। मैं किसी बात को लेकर परेशान था और इसी को लेकर मैंने अपनी नस काट ली। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि खून से लथपथ पड़े युवक पर जब नजर पड़ी तो 112 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Korba young man who reached Korba from Chandigarh cut his hand vein
चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे युवक ने काटी हाथ की नस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे एक युवक ने अपने हाथ की नस ब्लेड से काट ली। एसईसीएल के मैदान के पास उसने खुद को घायल कर लिया। युवक का नाम प्रदीप है जिसने किन कारणों से ऐसा किया इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने यहां पहुंचा था जिसके नहीं मिलने पर उसने ऐसा किया। यह बात भी सामने आ रही है कि युवक के पास एक बैग था जिसमें एक लाख रुपये और उसका मोबाईल था जो गायब है।

विज्ञापन

 
प्रदीप ने बताया कि वो कोरबा घूमने आया हुआ था। मैं किसी बात को लेकर परेशान था और इसी को लेकर मैंने अपनी नस काट ली। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि खून से लथपथ पड़े युवक पर जब नजर पड़ी तो 112 से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया की अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है मामले की जांच की जा रही है। सही समय पर उपचार मिल जाने से युवक की जान बच गई है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है जिसके ठीक होने पर पुलिस द्वारा बयान लिया जाएगा फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed