फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba News Police arrested two accused in the murder of news anchor

Korba News: न्यूज एंकर की हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, पांच साल पहले लापता हुई थी सलमा

Mon, 14 Aug 2023 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

पांच साल पहले लापता हुई न्यूज एंकर सलमा खान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
Korba News Police arrested two accused in the murder of news anchor
न्यूज एंकर सलमा खान का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच साल पहले लापता हुई न्यूज एंकर सलमा खान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। सलमा खान लोकल चैनल में न्यूज एंकर थी, उसके अचानक लापता हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी थी। 

विज्ञापन


पुलिस लगातार सलमा की तलाश करती रही थी लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चला। अचानक उसकी हत्या की बात सामने आई, हत्या का आरोप उसके साथी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके एक अन्य साथी पर लगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या कर शव को दर्री मुख्य मार्ग भवानी मंदिर के पास सड़क निर्माण के दौरान दफना दिया था। यह बात सामन आने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसका साथी फरार हो गए थे। जहां पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और बहुत जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ माह पहले ही दर्री मुख्य मार्ग किनारे सलमा खान का नर कंकाल बरामद करने जेसीईबी मशीन से खुदाई भी की गई थी। जहां नर कंकाल नहीं मिलने के बाद रायपुर से डिटेक्टिव मशीन भी मंगाई गई थी। लेकिन नर कंकाल बरामद नहीं हुआ, लगातार इस मामले में तलाश जारी है। सलमा खान की हत्या कब, कैसे और किन परिस्थिति में हुई है, इसका खुलासा पुलिस बहुत जल्द कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed