{"_id":"69895d59a71195c0e00998e4","slug":"khdi-baik-me-lagi-aag-petrol-tnki-phtne-se-macha-hadkp-korba-news-c-1-1-noi1487-3931673-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: कोरबा में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गया नशेड़ी, अचानक धू-धूकर जली; राहगीरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: कोरबा में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गया नशेड़ी, अचानक धू-धूकर जली; राहगीरों ने बचाई जान
Mon, 09 Feb 2026 10:04 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:04 AM IST
सार
कोरबा के पड़निया गांव में नशे में धुत युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गया। इसी दौरान बाइक में आग लग गई। राहगीरों ने समय रहते उसे जलती बाइक से दूर हटाकर जान बचाई।
विज्ञापन
अचानक धू-धूकर जली बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़निया में सोमवार सुबह एक अजीबो गरीब घटना सामने आई। गांव निवासी मनीराम यादव बाइक से सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया लौट रहा था। बताया जा रहा है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और वहीं सो गया।
इसी दौरान उसकी खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग स्वतः लगी या किसी ने लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के वक्त चालक बाइक के बेहद करीब सोया हुआ था। तभी राहगीरों की नजर जलती बाइक पर पड़ी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जलती बाइक के पास से चालक को हटाया और उसकी जान बचाई। नशे में धुत चालक को जैसे तैसे उसके घर पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक नशे की हालत में बेसुध था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसे बाइक से दूर नहीं किया जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि चालक नशे में सोया था, ऐसे में किसी असामाजिक तत्व द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।