फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   In onesided love man injured the girl and her father with a blade in korba

पागल प्रेमी की खूनी करतूत: 'मोहब्बत' नहीं मिलाती थी नजरें, न करती बात; घर में घुस लड़की और पिता को मारा ब्लेड

Sat, 12 Aug 2023 05:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

बेटी की बात सुन उसके पिता युवक के घर चले गए, लेकिन उस वक्त वह वहां मौजूद नहीं था। लड़के के पिता के घर आने की बात जब आरोपी को पता चली तो वह सीधे लड़की के घर पहुंच गया और कुछ देर बहस होने के बाद उसने युवती और उसके पिता पर ब्लेड से हमला कर दिया।

विज्ञापन
In onesided love man injured the girl and her father with a blade in korba
आरोपी अभय यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती और उसके पिता पर धारदार ब्लेड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन

इस वारदात से पहले आरोपी ने इस साल आठ जनवरी को लड़की को सरेराह परेशान किया था। उस दिन युवती अपनी बहन के साथ घर से किसी काम से निकली ही थी। रास्ते में युवक लड़की रोक कर यह कहकर परेशान करता है कि तुम मुझसे बात क्यों नहीं करती, मुझे अंदेखा करती हो। जब युवती घर पहुंची तो उसने यह बात पिता को बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की बात सुन उसके पिता युवक के घर चले गए, लेकिन उस वक्त वह वहां मौजूद नहीं था। लड़के के पिता के घर आने की बात जब आरोपी को पता चली तो वह सीधे लड़की के घर पहुंच गया और कुछ देर बहस होने के बाद उसने युवती और उसके पिता पर ब्लेड से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन

वारदात के बाद घायल पिता और लड़की शिकायत करने कोतवाली थाना पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपी के गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वह वहां से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था। अब करीब आठ महीने बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। 

कोतवाली थाना में तैनात श्याम बघेल ने बताया कि आरोपी 25 वर्षीय अभय यादव घटना के बाद से ही पिछले आठ माह से फरार था, इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed