फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Husband beats wife to death with stick after drinking party in Korba

डंडे से पत्नी का कत्ल: रात में नशेड़ी पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सुबह खुद जाकर पड़ोसियों को बताया सच

Mon, 20 Jul 2026 04:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

कोरबा में नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी परदेसी धनवार ने खुद गांव वालों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Husband beats wife to death with stick after drinking party in Korba
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसामुड़ा में रविवार देर रात एक दुखद घटना हुई। नशे में धुत पति ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका की पहचान 32 वर्षीय अगहन बाई धनवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मड़वारानी गांव की निवासी थी। अगहन बाई पिछले कुछ दिनों से अपने पति परदेसी धनवार के साथ भैसामुड़ा में रह रही थी। दोनों रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। उनकी एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात पति-पत्नी ने साथ में शराब पी थी। पार्टी के बाद बची हुई शराब अगहन बाई ने पी ली। इसी बात पर पति परदेसी को गुस्सा आ गया। नशे में परदेसी ने रात भर अगहन बाई को डंडे से पीटा। कमरे की चटाई और दीवारों पर खून के छींटे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर एक बुजुर्ग बचाने पहुंचा, जिसे आरोपी ने उठाकर पटक दिया। डर के मारे बुजुर्ग वहां से भाग निकला। पिटाई के बाद अगहन बाई की मौत हो गई। आरोपी देर रात तक शव से लिपटा रहा। सोमवार सुबह उसने खुद गांव वालों को पत्नी की हत्या की जानकारी दी।


ग्रामीणों की सूचना पर उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी पति परदेसी धनवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने शराब और गुस्से में हत्या करना स्वीकार किया है। नवीन पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed