फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Health Education Commissioner Kiran Kaushal visits holds management meeting at District Medical College in Kor

Korba: स्वास्थ्य शिक्षा आयुक्त किरण कौशल का दौरा, जिला मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन की ली बैठक, दिए जरूरी निर्देश

Fri, 13 Sep 2024 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Sep 2024 03:42 PM IST
सार

कोरबा में छग के स्वास्थ्य शिक्षा आयुक्त किरण कौशल एक दिन उसे कोरबा प्रवास पर जहां कोरबा पहुंचते ही जिला मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन की बैठक ली।

विज्ञापन
Health Education Commissioner Kiran Kaushal visits holds management meeting at District Medical College in Kor
स्वास्थ्य शिक्षा आयुक्त किरण कौशल का दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में छग के स्वास्थ्य शिक्षा आयुक्त किरण कौशल एक दिन उसे कोरबा प्रवास पर जहां कोरबा पहुंचते ही जिला मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन की बैठक ली। किरण कौशल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेडिकल कॉलेज के अलग-अलग सेक्शंस के लोगों की मीटिंग रखी गई जहा चर्चा कर नई बिल्डिंग की प्रगति की समीक्षा की वही कॉलेज की गुणवत्ता को कैसे सुधारा जा सके और बच्चों के लिए और बेहतर शिक्षा कैसे उपलब्ध कराई जा सके उसके ऊपर हम लोगों ने विस्तार से चर्चा किया वहीं छात्र-छात्राओं की समस्याएं जो आने वाले समय में जल्द ही पूरी की जाएगी। जो जरूरी उपकरण यहां उपलब्ध कराए जाने हैं उसकी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की कोई बाधा उत्पन्न ना हो।

विज्ञापन


वहीं जिला मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई किरण कौशल ने बताया कि जो स्थिति और हालात बने हैं उसे देखते हुए पर्याप्त मात्रा में और भी सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे डेंगू मलेरिया को लेकर किरण कौशल ने कहा कि इस पर नियंत्रित करने टीम तैयार की गई है वही लगातार इस पर नजर भी रखी जा रही है की किस जिले में क्या स्थिति है। इसके लिए विशेष आइसोलेशन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए हैं और बायोलॉजी लैब के संचालित है उसके लिए और बाकी एचएस लेवल पर इस पर कार्रवाई हो रही है और मेडिकल कॉलेज को भी इसके लिए तैयार रहने के निर्देश दिया गया। जिले में भी बढ़ रहे डेंगू को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य के तहत लगाई जा रहे हैं चिकित्सा शिविर और लगातार जांच किए जा रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अलग से टीम काम कर रही है ताकि समय रहते इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। अधिकारियों की बैठक लेने के बाद जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचे वही वहां का हाल-चाल जाना। इसके अलावा आने वाले समय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।दो माह बाद फिर से निरीक्षण कर जांच करने की कही बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed