Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Forest department raided hunting of wild boar and deer, hunter absconded in Korba

Korba: जंगली सुअर और हिरण के शिकार पर वन विभाग ने दी दबिश, शिकारी हुआ फरार, जंगली सुअर और हिरण का अवशेष बरामद

Fri, 19 Jul 2024 02:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Jul 2024 02:08 PM IST
सार

कोरबा में जंगली जानवरों का शिकार कर शिकारी फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने बंद घर का ताला तोडक़र जब दबिश दी शिकारी तो नही मिले लेकिन जंगली सूअर और चीतल के अवशेष बरामद जरूर किये।

विज्ञापन
Forest department raided hunting of wild boar and deer, hunter absconded in Korba
जंगली सुअर और हिरण का अवशेष बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में जंगली जानवरों का शिकार कर शिकारी फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने बंद घर का ताला तोडक़र जब दबिश दी शिकारी तो नही मिले लेकिन जंगली सूअर और चीतल के अवशेष बरामद जरूर किये। कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र पाली के मुनगाडीह परिसर के अधीन आने वाले ग्राम दमिया में अवैध शिकार करने की सूचना वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को मिली थी। उन्होंने तत्काल पाली रेंजर को निर्देशित कर टीम गठित किया और उप वनमंडलाधिकारी पाली के नेतृत्व में ग्राम दमिया में उक्त स्थान पर दबिश दी गई। अमले के पहुंचने से पहले शिकारी फरार हो गए और उक्त घर में ताला लगा हुआ मिला। 

विज्ञापन


पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि जंगली मांस बेचे जाने की सूचना के आधार पर जहां घर पर ताला बंद था जहां पुलिस को सूचना दी गई जिसकी मौजूदगी में ताला तोड़ा गया कमरे के अंदर से मांस और हथियार मिले हैं जिसे जब्त किया गया है आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। रेंजर की माने तो आरोपी को पकड़ने मुखबीर लागये गए हैं बहुत जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


घर के भीतर से 1 जंगली सुअर का शव 38 किलो, 9 बंडल सेटिरंग तार, 2 नायलोन जाल, 1 नग फरसा, 1 प्लास्टिक बोरी खून सना हुआ, 2 नग लकड़ी का गुटका, चीतल का मांस कटा हुआ बाल्टी में 16 किलो एवं बोरी में 38 किलो, नायलोन का जाली 2 गुच्छा, चीतल का सींग 4 नग, 1 नग चीतल का सिर ढाई किलो, 2 बंडल बिजली तार, 1 नग कुल्हाड़ी, 1 हीरो स्प्लेंडर दुपहिया वाहन क्रमांक- सीजी 10 बीएच 0370 जप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि मुख्य आरोपी महेन्द्र गंधर्व पिता संतराम गंधर्व, सुरेन्द्र गंधर्व पिता संतराम गंधर्व, महावीर गंधर्व पिता धर्मेन्द्र, विरेन्द्र गंधर्व पिता संतराम गंधर्व सभी निवासी ग्राम दमिया पर वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही कर तलाश की जा रही है। जप्त जंगली सूअर एवं चीतल के मांस पशु चिकित्सक पाली के द्वारा पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा। कार्यवाही में मुख्य रूप से परिक्षेत्र अधिकारी पाली, यशमन कुमार आडिल, दीपक कुमार पटेल, राजेश कुमार धिरही, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती अनिता कुंवर, विरेन्द्र कुमार, नंदकिशोर सिंह आरआई, शिवकुमार डहरिया, पुलिस थाना पाली के साथ संयुक्त कार्यवाही किया। उपरोक्त अपराधी की सूचना प्राप्त होने पर मोबाइल नंबर 6264557647 अथवा 8319774533 पर सूचना देने पर उचित ईनाम दिया जावेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed