फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   finance employee committed suicide in hotel room in korba

फाइनेंस कर्मचारी ने दी जान: कोरबा के होटल के कमरे से भाई को किया कॉल, कहा- मैंने जहर खा लिया है, अब नहीं जीना

Sun, 05 Feb 2023 07:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Feb 2023 07:45 PM IST
सार

युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अपने भाई गुलशन को कॉल किया और उसे बताया कि उसने जहर खा लिया है। अब जीना नहीं चाहता। साथ ही होटल के बारे में बताया और कहा कि आप आ जाना। 

विज्ञापन
finance employee committed suicide in hotel room in korba
रामेश्वर साहू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। वह एक होटल के कमरे में रुका था। वहीं से अपने भाई को कॉल कर जहर खाने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की छह माह पहले ही शादी हुई थी। हालांकि खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बिलासपुर के मस्तुरी निवासी रामेश्वर साहू (28) कोरबा में ही एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। यहां पर अपने बड़े भाई गुलशन के साथ मुड़ापार बस्ती में किराये से रहता था। रामेश्वर ने रविवार को सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर स्थित होटल में कमरा बुक करा रखा था। वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अपने भाई गुलशन को कॉल किया और उसे बताया कि उसने जहर खा लिया है। अब जीना नहीं चाहता। साथ ही होटल के बारे में बताया और कहा कि आप आ जाना। 
विज्ञापन




इसके बाद जब गुलशन होटल पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। कर्मचारी पहुंचे और काफी देर तक आवाज देते रहे। फिर उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला तो अंदर रामेश्वर बेहोशी की हालत में पड़ा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गुलशन ने बताया कि आठ महीने पहले ही रामेश्वर की शादी हुई थी। फिर कुछ महीने पहले ही काम पर लौटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed