फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   viral video of Fighting between two parties in Korba

Korba News : घंटाघर पर दो गुटों में झड़प, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला किया दर्ज

Tue, 24 Mar 2026 08:52 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 08:52 PM IST
सार

कोरबा के घंटाघर मुख्य मार्ग पर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
viral video of Fighting between two parties in Korba
दो पक्षों के बीच जमकर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर मुख्य मार्ग पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है, जिसमें दो गुटों के युवक आपस में मारपीट करते नजर आए। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, हालांकि कुछ युवकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद फिर भड़क गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक रवि शंकर और आसपास के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed