फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   fear of murder like movie Drishyam of missing anchor Salma in Korba

लापता एंकर सलमा का सुराग नहीं: नर कंकाल की सूचना पर पहुंची पुलिस तो बन चुका था फोरलेन; अब आसपास कर रहे खोदाई

Tue, 06 Jun 2023 02:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 02:38 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि, इस संबंध में तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। अब तक छह लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। उनके आधार पर ही जांच आगे बढ़ रही है। सलमा के रिश्तेदारों, परिजनों और साथियों से भी पूछताछ कर रहे हैं। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी से सड़क की खोदाई करने की अनुमति मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
fear of murder like movie Drishyam of missing anchor Salma in Korba
लापता न्यूज एंकर सलमा का सुराग नहीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 'दृश्यम' मूवी जैसी हत्या की कहानी सामने आ रही है। एक लोकल न्यूज चैनल में काम करने वाली एंकर सलमा सुल्ताना लापता हो गई। उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। करीब पांच साल बाद पुलिस को उसका नर कंकाल होने की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां फोरलेन रोड बन चुकी थी। मूवी में भी इसी तरह शव दफनाए जाने के बाद थाने का निर्माण हो जाता है। फिलहाल फोरलेन के आसपास खोदाई करने के साथ ही स्क्रीनिंग कर नर कंकाल का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

fear of murder like movie Drishyam of missing anchor Salma in Korba
करीब पांच साल से लापता है न्यूज एंकर सलमा। - फोटो : संवाद

संदिग्ध के हिरासत में आने पर पुलिस पहुंची फोरलेन
दरअसल, साल 2018 में कुसमुंडा क्षेत्र की रहने वाली और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक टीवी चैनल में काम करने वाली एंकर सलमा सुल्ताना अचानक से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद जांच शुरू की गई, लेकिन सलमा का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद जांच ठंडे बस्ते में चली गई। अब जिले में नए एसपी आए और उन्होंने गुमशुदा लोगों की पुरानी फाइलें खोलने के आदेश दिए। इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया तो सलमा के शव को कोहड़िया क्षेत्र में दफनाए जाने की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

fear of murder like movie Drishyam of missing anchor Salma in Korba
नरकंकाल का पता लगाने के लिए पुलिस फोरलेन के आसपास खोदाई करा रही है। - फोटो : संवाद

पीडब्ल्यूडी से मांगा पुराना नक्शा, डायग्राम
पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर फोरलेन सड़क बन चुकी है। ऐसे में पुलिस को नरकंकाल तलाश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए रायपुर से विशेष टीम बुलाई गई है। जो करीब चार दिन से सड़क के आसपास जेसीबी से खोदाई कर नर कंकाल का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही जमीन की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। हालांकि अब तक कुछ हाथ नहीं आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से पुराना नक्शा और रोड का डायग्राम मांगा है। 

विज्ञापन

fear of murder like movie Drishyam of missing anchor Salma in Korba
सलमा सुल्ताना (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

जिम ट्रेनर पर हत्या का आरोप, पर वह गायब 
बताया जा रहा है कि सलमा की हत्या की कहानी एक जिम से शुरू हुई। तीन दोस्तों ने मिलकर 10-10 लाख रुपये लोन लिए और जिम की शुरुआत की। इसी में सलमा भी जाती थी। शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन फिर पार्टनर्स के बीच विवाद हो गया। पुलिस की हिरासत में आए जिम का एक पार्टनर ने ही इस हत्याकांड का खुलासा किया। उसने जिम ट्रेनर पर हत्या करने और शव दफनाने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने जिम ट्रेनर के घर पर दबिश दी, लेकिन वह भाग निकला। उसकी कार बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed