फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Excavator loaded on trailer hits 11 KV short circuit causes fire in the wheel of the vehicle in Korba

कोरबा: ट्रेलर पर लोड एक्सीवेटर 11 केवी से टकराया, शॉर्ट सर्किट होने से वाहन के पहिए में लगी आग

Fri, 17 Oct 2025 08:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Oct 2025 08:30 PM IST
सार

कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के भंडारखोल गांव के पास ट्रेलर में लोड एक्सवेटर 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना डॉयल 112 टीम और पाली बिजली सब स्टेशन को दी गई।

विज्ञापन
Excavator loaded on trailer hits 11 KV short circuit causes fire in the wheel of the vehicle in Korba
ट्रेलर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में पाली थाना क्षेत्र के भंडारखोल गांव के पास ट्रेलर में लोड एक्सवेटर 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना डॉयल 112 टीम और पाली बिजली सब स्टेशन को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली बंद कराकर ट्रेलर को तार के संपर्क से हटाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डूमरकछार रोड पर भंडारखोल परसापारा के पास एक्सवेटर लोड ट्रेलर नंबर-सीजी 07 सी 1076 सड़क से गुजर रहे 11 केवी करंट प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आ गया। वाहन में करंट फैल गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से लोगों की आवाजाही को रोका गया। इसके बाद नुनेरा बांधाखार व दीपका की दमकल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पाली सब स्टेशन से निकली 11 केवी बिजली तार में सप्लाई बंद कराकर ट्रेलर को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक कार्तिक राम पंप हाउस का रहने वाला था जो दीपका से लोड करके निकला हुआ था इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो शॉर्ट सर्किट के बाद वहां के पहिए में आग लग गई जहां किसी तरह आग पर काबू पाया गया।इस घटना के बाद विद्युत व्यवस्था बंद कराया गया जहां कुछ घंटे के लिए विद्युत व्यवस्था ठप रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed