फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Estimated theft of Rs 5 lakh in Pali family had gone to a wedding incident captured in CCTV camera in Korba

Korba: पाली में पांच लाख की चोरी का अनुमान, शादी में गया था परिवार, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

Sun, 20 Apr 2025 01:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 01:51 PM IST
सार

कोरबा के नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 3 में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने लगभग साढ़े 5 लाख की चोरी की है। चोरों ने घर के ताले को कटर से काटकर घटना को अंजाम दिया और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पार कर ली।
 

विज्ञापन
Estimated theft of Rs 5 lakh in Pali family had gone to a wedding incident captured in CCTV camera in Korba
पाली में पांच लाख की चोरी का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 3 में चोरी की सनसनीखेज वारदात हुई है, जहां अज्ञात चोरों ने लगभग साढ़े 5 लाख की चोरी की है। चोरों ने घर के ताले को कटर से काटकर घटना को अंजाम दिया और सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पार कर ली।

विज्ञापन


चोरी की घटना 4 चोरों ने सुनियोजित ढंग से की है। चोरों ने लगभग 45 मिनट तक घर की अलमारी, दीवान, पेटी, लॉकर आदि को खंगाला है। घटना की जानकारी आज सुबह पंचायत कर्मी योगेश ने मकान मालिक और पाली थाने में दी। मौके पर पहुंची पाली पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और खोजी कुत्ते की भी मदद ली। पाली पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज और फोन कॉल सहित अलग-अलग बिंदुओं पर जांच केंद्रित किए हुए हैं।पाली थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही चोर पुलिस के कैद में होंगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना में 4 चोर शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है। नगर में चोरी की वारदात लगातार घटित हो रही है, जिससे नगरवासी भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में, चोरों ने घर के सामने खड़ी एक कार और तीन बाइक चुरा ली थी। पुलिस इन घटनाओं की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed