फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Elephant entered the house in Korba and killed the woman

Korba: घर में घुसकर हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Mon, 21 Aug 2023 06:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

आपको बता दें 40 से 45 हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा है इसकी मॉनिटरिंग वन विभाग लगातार कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने 
से रोक दिया गया है।
 

विज्ञापन
Elephant entered the house in Korba and killed the woman
घर में घुसकर हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में लंबे अरसे से हाथियों का दल अलग-अलग रेंज में विचारण कर रहा है। काफी समय से हाथियों ने जनहानि की घटना को अंजाम नहीं दिया था अब हाथियों का दल उत्पादत मचाना शुरू कर दिया है हाथी फसलों और घरों को निशाना बना रहे हैं। देर रात हाथियों ने एक घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


रविवार की रात लगभग 12:00 बजे हाथियों का दल कटघोरा वन मंडल के एकम नगर रेंज में दस्तक दिया और गुरसिया सर्किल में घूमते साथ ही मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया इसी दौरान हाथियों का दल एक घर में सो रही वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला धनबाई की उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है घर के अन्य सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दी गई जहां मौके पर तत्काल वन कर्मी मौके पर पहुंचे। हाथियों के दल को रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। आपको बता दें 40 से 45 हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा है इसकी मॉनिटरिंग वन विभाग लगातार कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने  से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed