Korba: घर में घुसकर हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल
आपको बता दें 40 से 45 हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा है इसकी मॉनिटरिंग वन विभाग लगातार कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने
से रोक दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के कटघोरा वन मंडल में लंबे अरसे से हाथियों का दल अलग-अलग रेंज में विचारण कर रहा है। काफी समय से हाथियों ने जनहानि की घटना को अंजाम नहीं दिया था अब हाथियों का दल उत्पादत मचाना शुरू कर दिया है हाथी फसलों और घरों को निशाना बना रहे हैं। देर रात हाथियों ने एक घर में घुसकर मौत के घाट उतार दिया।
रविवार की रात लगभग 12:00 बजे हाथियों का दल कटघोरा वन मंडल के एकम नगर रेंज में दस्तक दिया और गुरसिया सर्किल में घूमते साथ ही मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया इसी दौरान हाथियों का दल एक घर में सो रही वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला धनबाई की उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है घर के अन्य सदस्यों ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को दी गई जहां मौके पर तत्काल वन कर्मी मौके पर पहुंचे। हाथियों के दल को रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया। आपको बता दें 40 से 45 हाथियों का दल अलग-अलग इलाके में विचरण कर रहा है इसकी मॉनिटरिंग वन विभाग लगातार कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोक दिया गया है।