फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   eight vehicles damaged in collision with overspeed truck in korba

Korba: रेत से भरे ट्रक ने वाहनों को रौंदा, 5 कारें, 3 स्कूटी क्षतिग्रस्त, गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीटा

Mon, 16 Jan 2023 07:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 07:04 PM IST
सार

सीएसईबी चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कई वाहन क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। इस घटना के बाद वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
eight vehicles damaged in collision with overspeed truck in korba
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को रौंद दिया। कॉलोनी में तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो उनके होश उड़ गए। उनके वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे। इसके बाद लोगों ने ट्रक रुकवा लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आदर्श विहार आवासीय परिसर में सोमवार को तेज रफ्तार में एक ट्रक अंदर घुस आया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो देखा कि ट्रक में एक स्कूटी बुरी तरह से फंसी हुई थी। जबकि एक अन्य स्कूटी सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। यह देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन




शोर-गुल और हंगामे पर अन्य लोग भी बाहर निकले और उन्होंने अपने वाहनों को चेक किया। ट्रक की चपेट में आकर पांच महंगी कारें और तीन स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि रेत से भरे वाहन की रफ्तार बहुत तेज थी। पहले वाहन को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और अन्य वाहनों को भी ठोकता हुआ आगे बढ़ गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बाहर नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed