फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Drunk youth created ruckus in front of police post disturbed the pedestrians in Korba

Korba: चौकी के सामने नशे में धुत युवक का हंगामा, राहगीरों को किया परेशान, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Wed, 13 Mar 2024 05:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 05:19 PM IST
सार

कोरबा में शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचा रहे दो युवकों को पुलिस ने जेल का रास्ता दिखाया। दोनों उत्पाती इसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Drunk youth created ruckus in front of police post disturbed the pedestrians in Korba
चौकी के सामने युवक का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचा रहे दो युवकों को पुलिस ने जेल का रास्ता दिखाया। दोनों उत्पाती इसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि शराबखोरों की हरकतों के कारण सड़क पर आवागमन में मुश्किल हो रही थी। जिससे दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया।

विज्ञापन

 

घटना बीती रात की है जब मानिकपुर चौकी के सामने एक युवक शराब के नशे में धुत होकर पहुचा इसके बाद हो हंगामा मचाने लगा इतना ही नहीं चौकी से निकाल कर बाहर सड़क पर बैठ गया और आने जाने वाले लोगों को परेशान करने लगा। कभी बाइक सवार युवकों को रुकने को कहता तो कभी चार पहिया वाहनों को रूकवाता उसकी हरकतों को देख सभी परेशान हो गए तब मानिकपुर चौकी पुलिस ने उसे युवक को समझने का प्रयास किया लेकिन नशेड़ी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।  पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया।

विज्ञापन

 

पकड़ा गया आरोपी अभिषेक श्रीवास है जो मुड़ापार का रहने वाला है बताया जा रहा है युवक आदतन शराबी है और इससे पहले भी उसकी इस तरह की हरकतें सामने आ चुकी हैं। पकड़े गए आरोपी तीन भाई हैं जिसमें से यह दूसरे नंबर का है वही बड़ा और छोटा भाई कुछ दिन पहले ही चोरी और एक अन्य मामले में जेल दाखिल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं शराब के नशे में दूसरा आरोपी शंकर शुक्ला को पुलिस ने पकड़ा है जो शराब के नशे में बस्ती में मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा था। दोनों के आतंक से पुलिस परेशान थी जहां दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed