{"_id":"641d716b122a2c07ba095183","slug":"death-of-a-cyclist-due-to-being-crushed-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: साइकिल सवार लड़खड़ाकर सड़क पर गिरा....पीछे लदी कोयले की बोरी ऊपर जा गिरी, दबने से हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: साइकिल सवार लड़खड़ाकर सड़क पर गिरा....पीछे लदी कोयले की बोरी ऊपर जा गिरी, दबने से हो गई मौत
Fri, 24 Mar 2023 03:16 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Fri, 24 Mar 2023 03:16 PM IST
सार
साइकिल में कोयला लेकर जा रहा साइकिल सवार की गिरने के बाद कोयला में दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। हालांकि, कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइकिल सवार की दबने से हो गई मौत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे में धुत युवक साइकिल समेत सड़क पर जा गिरा। इसदौरान साइकिल के पीछे लदी कोयले की बोरी भी उसके ऊपर जा गिरी। बताया जा रहा है कि इसी बोरी के नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत सर्वमंगला पारा में 38 वर्षीय सुभाष सिदार निवास करता था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को सुभाष घर में उपयोग के लिए सुबह कुमुण्डा खदान के पास से कोयला लाने के नाम पर घर से निकला। वह दो बोरी कोयले को साइकिल मे लोडकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सर्वमंगला नगर शराब दुकान के समीप सुभाष कोयले की बोरी से लदे साइकिल से गिर गया और उसी कोयले की बोरी में दब गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी लीली ने बताया कि उसका पति वही रोजी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को सुभाष घर में उपयोग के लिए कोयला लाने के नाम पर घर से निकला। वह दो बोरी कोयले को साइकिल मे लोडकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सर्वमंगला नगर शराब दुकान के समीप सुभाष कोयले की बोरी से लदे साइकिल समेत सड़क पर जा गिरा। जिससे युवक के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।