फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body of missing youth found in suspicious circumstances

Korba: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; हत्या की जताई आशंका

Sat, 04 Feb 2023 10:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़) Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 04 Feb 2023 10:39 AM IST
सार

तीन दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। प्रथम दृष्टया उरगा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत होना बताया जा रहा है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसा लगता है किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी है।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found in suspicious circumstances
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिला के कुरदा गांव में पड़ोसियों से विवाद और मारपीट के बाद तीन दिन से लापता युवक शैलेश रात्रे (26) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। कोरबा में उसका शव मिलने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


शैलेश के पिता जगदीश प्रसाद रात्रे की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। वह अपने एक भाई और मां के साथ गांव में रहता था। हाल में ही एक मामले को लेकर पड़ोस में रहने वाले अमित कुमार से उसका विवाद हुआ था। दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद से शैलेश डरा हुआ था और वह गांव से बाहर चला गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। शैलेश की मां ने आशंका जताई है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। वह चाहती है कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल करें।
विज्ञापन


मृतक की मां ने बताया कि कुछ दिनों पहले पड़ोसी अमित के घर छठी कार्यक्रम था, जहां उसका बेटा भी गया हुआ था। अमित के यहां किसी मेहमान का मोबाइल चोरी हुआ, जिसका शक उसके बेटे के ऊपर था। इसी बात को लेकर अमित और उसके यहां आए मेहमानों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद से उसके बेटे को फिर से मारने की धमकी दे रहे थे। तब से वह डरा-सहमा हुआ था, इस दौरान वो घर से कहीं चला गया बिना बताए जहां तीन दिन बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। बताया गया कि शैलेश की उरगा थाना के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि शैलेश की मौत को लेकर मिली सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया उरगा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत होना बताया जा रहा है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। ऐसा लगता है किसी वाहन ने उसे टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed