फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body of mill guard's wife hanged in Korba

Korba News: फांसी के फंदे पर लटका मिला गार्ड की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Sep 2024 11:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

कोरबा में सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में सीएसईबी कॉलोनी में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आज सुबह जब पति कमर में पत्नी का लटका शव देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Dead body of mill guard's wife hanged in Korba
Korba News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में सीएसईबी कॉलोनी में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आज सुबह जब पति कमर में पत्नी का लटका शव देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान कमलाबाई (40) के रूप में हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


मृतक महिला का पति तांतीराम आबकारी विभाग का गार्ड है और बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान पर कार्यरत है। बताया गया कि घर में कुल चार लोग रहते हैं।  पति-पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे। रविवार की सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पीछे से जाकर कमरे का जायजा लिया। तब मालूम हुआ कि वह फांसी के फंदे पर लटकी है।
विज्ञापन


तांतीराम ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वो रामपुर स्थित शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार की रात जब वो काम कर घर वापस लौटा तो दोनों ने एक साथ खाना खाया उसके बाद कमरे में सोने चले गया। उन्होंने काफी देर तक परिवार के बारे में बात की। सुबह जब पति उठा तो पत्नी वहां नहीं थी। जिसके बाद उसने बाहर आंगन में आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। घर के आंगन में पाइप में वह साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया कि पिछले तीन महीने से पत्नी का व्यवहार अचानक से बदल गया था। वह अक्सर मोबाइल पर धार्मिक चीज देखती थी और घर से बाहर नहीं निकलती थी। बाहर जाने पर वो कहती थी कि उसे पसंद नहीं है। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़े कारणों के बारे में जांच की जा रही है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे जांच पड़ताल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed