फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Daughter-in-law attacked mother-in-law with knife in family dispute

Korba: परिवारिक विवाद में बहू ने सास पर चाकू से किया हमला, शिकायत दर्ज करने को लेकर परिजनों और पुलिस में बहस

Fri, 23 Jun 2023 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Jun 2023 10:05 AM IST
सार

कोरबा में बहू ने सास पर पारिवारिक विवाद के कारण चाकू से हमला कर दिया। जिसे महिला घायल हो गई। जिसके बाद जब महिला की बेटी और दामाद तत्काल शिकायत कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Daughter-in-law attacked mother-in-law with knife in family dispute
पुलिस थाना दीपका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में बहू ने सास पर पारिवारिक विवाद के कारण चाकू से हमला कर दिया। जिसे महिला घायल हो गई। जिसके बाद जब महिला की बेटी और दामाद तत्काल शिकायत कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। महिला के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिसके बाद पुलिस और परिजनों के बीच जमकर बहस हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 62 वर्षीय मूलचंद की पत्नी राजकुमारी के साथ दीपका स्थित आवासी कॉलोनी में निवास करते हैं। उसके बेटा बहू और नाती साथ में रहते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से सास बहू का झगड़ा बढ़ गया है। जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता है। बुधवार बहू किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान सास के साथ उसका विवाद हो गया। जिसके बाद बहू ने चाकू से हाथ पर हमला कर दिया। जिसके बाद खून से लहूलुहान हो गए और बेटी दामाद और पति के साथ दीपका थाना पहुंचे। जहां शिकायत दर्ज करने को लेकर पुलिस के साथ उनका विवाद हो गया और थाने परिसर पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई। परिजन और आक्रोशित हो गए और मोबाइल पर पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाते हुए तमाम आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


थाने में हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला के पति ने बताया कि पिछले कुछ सालों से उसकी बहू प्रताड़ित करते आ रही है झूठे मामले में फंसा देने और घर पर ताना मारती रहती है। जिससे वह और उसकी पत्नी बहुत परेशान हैं। इससे पहले भी मारपीट और वाद विवाद की स्थिति पैदा हो चुकी है। जिसकी शिकायत दीपका थाने में भी की जा चुकी है। इस बार विवाद बढ़ा और उसकी बहू उस पर चाकू से हमला कर दिया। दीपका थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता मूलचंद राजकुमारी की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed