{"_id":"65b776717bcf5f6abe005664","slug":"criminal-who-attacked-with-a-blade-in-korba-was-caught-by-police-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ब्लेड से हमला करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ब्लेड से हमला करने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Mon, 29 Jan 2024 03:27 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:27 PM IST
सार
ब्लेड से हमला करने वाला शातिर अपराघी संजय सोनवानी उर्फ छोटा चेतन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैरेज संचालक कन्हैया रात्रे पर ब्लेड से हमला कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मानिकपुर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने आपसी विवाद में एक व्यक्ति के ऊपर ब्लेड से हमला किया था। आरोपी का नाम संजय सोनवानी है। जिसने कन्हैया रात्रे पर हमला किया था। जिसकी शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु की। उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मानिकपुर चौकी अंतर्गत आनन्दम विहार के पास शनिवार की शाम ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया था। जहां आरोपी संजय और कन्हैया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली गलौज करने लगे और हाथापाई तक उतर आए।
विज्ञापन
जहां कन्हैया ने विवाद के दौरान संजय सोनवानी को चेहरे को दांतों से काट दिया। जिसके बाद उसे गुस्सा आया और ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में एक नही दो नहीं 12 बार हमला किया। जिसमें वो गम्भीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन