{"_id":"64453c50b7adef87ef020fa5","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-in-korba-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को टक्कर मार घसीट ले गया ट्रक: कोरबा के कोरकोमा मार्ग पर युवक की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक को टक्कर मार घसीट ले गया ट्रक: कोरबा के कोरकोमा मार्ग पर युवक की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक
Sun, 23 Apr 2023 07:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:40 PM IST
सार
चौकी प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि, हादसे की राहगीरों ने फोन कर जानकारी दी। मौके पर 112 और रजगामार पुलिस पहुंची थी। लकड़ियों से भरे ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया है।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को लकड़ी से भरे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सहित ट्रक युवक को दूर तक घसीट कर ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा रजगामार चौकी क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम झगरहा स्थित वन विभाग के नाका के पास कोरकोमा मार्ग पर हादस हुआ है। मौके पर मौजूद निशान से लग रहा है कि टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को काफी दूर तक घसीटा है। पुलिस को मौके पर ट्रक के नीचे बाइक और सवार के शव दोनों बुरी हालत में मिले हैं। ट्रक पर वन विभाग की लकड़ियां भरी हुई हैं। ट्रक कोरकोमा से कोरबा की तरफ जा रहा था। जबकि बाइक सवार सामने से आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को बाइक सवार के पास से एक बैग भी बरामद हुआ है। उसमें 30 हजार रुपये हैं। इसके अलावा बाइक के दस्तावेज मिले हैं। जिस पर वाहन मालिक का नाम छोटे लाल साहू और पता रायगढ़ का लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है। वहीं बाइक चालक की जानकारी के लिए रायगढ़ पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन