फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   contract workers of  SECL korba Manikpur team were felicitated

Korba: एसईसीएल की मानिकपुर टीम के ठेका श्रमिकों का हुआ सम्मान, कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने पर बढ़ा मान

Thu, 16 Mar 2023 06:01 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 06:01 PM IST
सार

मानिकपुर माइन ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से लगातार नौवें वर्ष में भी कोयला उत्पादन के लक्ष्य को समय पूर्व हासिल किया है। इस उपलब्धि पर कामगार ठेका श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
contract workers of  SECL korba Manikpur team were felicitated
एसईसीएल की मानिकपुर टीम के ठेका श्रमिकों का हुआ सम्मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर की टीम ने  वित्तीय वर्ष के शुरुवात में दिए नारे "बहुत हो गया उनचास अबकी बार बावन पचास" को साकार कर लिया है। 15 मार्च को मानिकपुर खान ने पुनः कीर्तिमान स्थापित करते हुए कोयला उत्पादन लक्ष्य 52.50 लाख टन प्राप्त कर लिया है। इस उपलब्धी पर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक बीएन सिंह के निर्देशानुसार सर्वप्रथम अंतिम पंक्ति के कामगार ठेका श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मानिकपुर के ठेका श्रमिक सपरिवार शामिल हुए।  

विज्ञापन


समारोह में उन्होंने कहा कि आप सभी ठेका श्रमिक की मेहनत का ही प्रतिफल है कि हम लक्ष्य हासिल कर सके। आप सभी बधाई के पात्र हैं। वहां उपस्थित ठेका मज़दूरों की पत्नियों एवं परिवार के सदस्यों से समस्याएं पूछी गई। समस्याओं का निराकरण महाप्रबंधक द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) अजय तिवारी ने मानिकपुर की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ठेका श्रमिक हमारे परिवार के हिस्सा हैं और सुरक्षा की प्रथम प्राथमिकता के साथ कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करना गर्व की बात है।
विज्ञापन

   
मानिकपुर माइन ने वित्तीय वर्ष 2014-15 से लगातार नौवें वर्ष में भी कोयला उत्पादन के लक्ष्य को समय पूर्व हासिल किया है। वर्ष 17-18 तक कोयला उत्पादन 35 लाख टन था तथा उसके बाद 49 लाख टन कोयला उत्पादन के लिए पर्यावरण अनुमति मिलने के बाद लगातार चार वर्षों से 49 लाख टन का कोयला उत्पादन हो रहा था। परंतु इस वर्ष 52.50 लाख टन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर के उप महाप्रबंधक एचके प्रधान ने सभी ठेका श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि जब सबसे निचले स्तर के कामगार अपने योगदान के लिए सम्मानित और गौरवान्वित हो तब ऐसे आयोजन नई दिशा की प्रेरणा बनते हैं। कामगारों द्वारा सम्मान लेते हुए पूरे परिवार की खुशी भरे चेहरे मेरी स्मृतियों में हमेशा रहेंगे। आज का दिन मानिकपुर परिवार के लिए खुशियों से भरा है।


मानिकपुर के खान प्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए सभी के सामूहिक प्रयास से ही हमने यह लक्ष्य हासिल किया। महाप्रबंधक एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों यूनियन प्रतिनिधियों ने पहले ठेका श्रमिको को भोजन कराया एवं बच्चों को टॉफी का वितरण किया उसके बाद भोजन किया। मानिकपुर के सभी जेसी सी सदस्य श्रमिक प्रतिनिधि एवं अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह प्रबंधक कार्मिक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed