फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   CM Bhupesh Baghel bhent mulakat program in Rampur assembly constituency Korba

Korba: CM भूपेश का रामपुर-उमरेली में डिग्री कॉलेज खोलने का एलान; 44 करोड़ के विकासकार्यों का किया लोकार्पण

Mon, 22 May 2023 06:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 06:54 PM IST
सार

सीएम ने रीपा के प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर महिला समूहों से बात की। इस दौरान उन्होंने रीपा में वाईफाई संचालन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को रीपा में गढ़कलेवा और  कॉफी पॉइंट संचालन के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel bhent mulakat program in Rampur assembly constituency Korba
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगातों का पिटारा एक बार फिर सोमवार को खुला। वह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा की रामपुर विधानसभा में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने रामपुर और उमरेली में जहां नए डिग्री कॉलेज खोलने का एलान किया, वहीं आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल भी खोलने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने 71 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 

विज्ञापन




26 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण
ग्राम चिर्रा में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर क्षेत्र अंतर्गत 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसमें 44 करोड़ 33 लाख रुपये के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और 26 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास शामिल हैं। इसमें 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन




रामपुर में सीएम ने की घोषणा

  • कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क।
  • ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र।
  • चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और  मुक्तिधाम का निर्माण।
  • बरपाली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  • रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान।
  • ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का  हायर सेकेंडरी में उन्नयन।
  • कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में  हाई स्कूल भवन का निर्माण।
  • कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
  • चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन का निर्माण।
  • रामपुर  और उमरेली में नवीन महाविद्यालय प्रारंभ होगा।




रीपा में प्रसंस्करण इकाई का किया दौरा

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रीपा चिर्रा पहुंचे। वहां महिला समूह ने साफा बांधकर मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। इसके बाद सीएम ने रीपा के प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर महिला समूहों से बात की। इस दौरान उन्होंने रीपा में वाईफाई संचालन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को रीपा में गढ़कलेवा और  कॉफी पॉइंट संचालन के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रांगण में सीएम बघेल ने कटहल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने और सांसद ज्योत्सना महंत ने आम का पौधा लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन




किसान के घर लिया चौलाई और कलार का स्वाद, बेटी को दिया लैपटॉप
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम चिर्रा में किसान सुभाष चंद राठिया के घर भोजन किया। भोजन में उन्हें बैंगन-मूली की खट्टी सब्जी, तरोई, आलू परवल, कांदा भाजी, कोलार भाजी, चौलाई भाजी, दाल , आम की चटनी, पापड़, सलाद और आम का अचार परोसा। किसान सुभाष के परिवार में उनकी पत्नी सहित तीन बच्चे है। वे स्वयं 12वीं पास हैं, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करा रहे है। उनकी बड़ी बेटी किरण करतला महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, उच्च शिक्षा के प्रति किरण की रुचि देखकर मुख्यमंत्री ने किरण को लैपटॉप गिफ्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed